Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विश्व कप 2019 : पाकिस्तान ने बदल डाली 15 सदस्यीय टीम, इस खिलाड़ी की 2 साल बाद हुई एंट्री

नई दिल्ली। विश्व कप(World Cup) के शुरू होने से पहले पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड(Pakistan Cricket Board) ने अपनी 15 सदस्यीय टीम में 2 बड़े बदलाब किए हैं। बोर्ड ने सोमवार अपनी अंतिम 15 सदस्यीय टीम घोषित की जिसमें दो तेज गेंदबाज बवाब रियाज(Wahab Riaz) और मोहम्मद आमिर(Mohammed Amir) की वापसी हुई है, जबकि फहीम अशरफ और जुनैद खान(Junaid Khan) को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खराब प्रदर्शन करने के कारण बाहर कर दिया गया है। बोर्ड ने रियाज को शामिल कर सबको चाैंकाया। उनकी अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट(ODI) टीम में 2 साल बाद वापसी हुई है।

वहाब ने आखिरी वनडे 2017 में खेला था, जब भारत के खिलाफ चैम्पियंस ट्राॅफी के पहले मैच में उन्होंने 87 रन दिए थे और उन्हें कोई विकेट नहीं मिली थी । आमिर ने पिछले 14 वनडे में सिर्फ 5 विकेट लिए हैं । वह चेचक से उबर रहे हैं। वहाब और आमिर अफगानिस्तान और बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। वहाब के चयन को लेकर पीसीबी की चयन समिति के प्रमुख इंजमाम उल हक(Inzamam Ul Haq) ने कहा, 'इंग्लैंड के साथ जारी वनडे सीरीज में हमारे गेंदबाजों का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा और इसी को देखते हुए हमने ये बदलाव किए हैं। हम हालांकि यह भी जानते हैं कि वर्ल्ड कप के दौरान हमारा सामना अधिकांश बैटिंग विकेट से होगा।' इसके अलावा टीम में बल्लेबाज आसिफ अली को भी शामिल किया गया जबकि आबिद अली को बाहर किया गया।

वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तानी टीम इस प्रकार है-
सरफराज अहमद (WK और कप्तान), आसिफ अली, बाबर आजम, फखर जमां, हैरिस सोहेल, हसन अली, इमद वसीम, इमाम उल हक, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद हफीज, मोहम्मद हसनैन, शादाब खान, शाहीन शाह, अफरीदी शोएब और वहाब रियाज।

Story first published: Monday, May 20, 2019, 16:21 [IST]
Other articles published on May 20, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+