Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

लियोनेल मेसी ने लगातार तीसरी बार जीता गोल्डन शू अवॉर्ड, रोनाल्डो बहुत पीछे

नई दिल्ली। स्पेनिश क्लब एफसी बार्सिलोना के कप्तान और महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी ने यूरोपीय लीग में सर्वाधिक गोल करके 2018-19 सीजन का यूरोपीयन गोल्डन शू अवॉर्ड जीत लिया है। अर्जेटीना की राष्ट्रीय टीम के कप्तान मेसी ने अपने करियर में छठी बार और लगातार तीसरे साल इस खिताब को जीता है। पिछले सीजन मेसी ने स्पेनिश लीग (ला-लीगा) में 34 मैचों में कुल 36 गोल किए थे और बार्सिलोना को खिताब तक पहुंचाया था। उन्होंने 36 गोल किए थे जो कि उनके सबसे करीबी प्रतिद्वंद्वी पेरिस सेंट जर्मेन के कायलियान एम्‍बाप्‍पे से तीन गोल अधिक हैं।

मेसी को बुधवार को यहां एंटिगा फेबरिका ईस्ट्रेला डैम में हुए एक समारोह में पुरस्कार दिया गया। इस मौके पर मेसी का परिवार भी उनके साथ मौजूद था और उनके बच्चों ने उन्हें ट्रॉफी दी। मेसी ने यह ट्रॉफी अपने परिवार और साथी खिलाड़ियों को समर्पित की।

मेसी ने टीम को समर्पित किया अवॉर्ड

मेसी ने टीम को समर्पित किया अवॉर्ड

मेसी ने कहा, 'मेरे साथियों के बिना मैं इतने गोल नहीं कर पाता, यह ट्रॉफी सभी के लिए है। यह पूरी टीम के बेहतरीन होने का सबूत है।'

36 गोल कर जीता अवॉर्ड

36 गोल कर जीता अवॉर्ड

मेसी गोल्डन शू की दौड़ में अपने प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो रोनाल्डो से अब एक कदम और आगे निकल गए हैं। उल्लेखनीय है कि पुर्तगाल के स्ट्राइकर के नाम 4 गोल्डन शू अवॉर्ड है। उन्होंने सबसे पहले 2009-10 सीजन में गोल्डन शू खिताब जीता था। उन्होंने सीजन में कुल 34 गोल किए थे।

जानें कब कितने गोल के साथ जीता अवॉर्ड

जानें कब कितने गोल के साथ जीता अवॉर्ड

उसके बाद, मेसी ने 2011-12, 2012-13, 2016-17, 2017-18, 2018-19 में यह खिताब अपने नाम किया।

Story first published: Thursday, October 17, 2019, 15:43 [IST]
Other articles published on Oct 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+