युवराज ने सचिन के पैर क्या छूए, ठोंक डाला तूफानी अर्धशतक
मुंबई। लंबे समय से अपने फार्म को लेकर लोगों के बीच आलोचना का केंद्र बने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाड़ी युवराज सिंह मंगलवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में अलग अंदाज में दिखायी दिये। उन्होंने शानदार विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए ताबड़तोड़ 57 रन बनाये वो भी मात्रा 44 बॉल पर, जिसमें 7 चौके और दो छक्के शामिल हैं। युवराज का यह बदला रूप देखकर हर कोई हैरान रह गया लेकिन इसके पीछे का राज जानकर आप लोग पहले से भी ज्यादा अचंभित हो जायेंगे।
इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हुई है जिसमें युवराज सिंह अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर के पैर छूते नजर आ रहे हैं। कहा जा रहा कि युवराज की तूफानी पारी के पीछे उनक अजीज सचिन का ही आशीर्वाद है। युवराज की लाइफ में सचिन काफी मायने रखते हैं, इसलिए लोगों ने सोशल मीडिया पर लिख दिया है.. युवराज ने महाराज (सचिन) के पैर क्या छूए.. ठोंक डाला अर्धशतक।
<center><iframe width="100%" height="510" src="https://www.youtube.com/embed/nl3tA8eASAE" frameborder="0" allowfullscreen></iframe></center>
यह कोई पहला मौका नहीं हैं जब युवी ने सचिन के पैर छूए हों, वो कई बार ऐसा सार्वजनिक रूप से कर चुके हैं। सचिन को अपना हमराज कहने वाले युवराज हमेशा कहते हैं कि हर मुश्किल वक्त में उन्हें सचिन का साथ, प्यार और मार्गदर्शन मिलता ही रहता है।
हालांकि युवी की टीम यानी दिल्ली डेयरडेविल्स, सचिन की टीम यानी मुंबई इंडियंस से जीत नहीं पायी।वानखेड़े स्टेडियम में मंगलवार को हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के आठवें संस्करण के 39वें मैच में मुंबई इंडियंस ने दिल्ली डेयरडेविल्स को पांच विकेट से हरा दिया और लगातार चौथी जीत हासिल की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
