For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

Video: हार के बाद पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में पहुंची स्कॉटलैंड, हैरिस राउफ के जन्मदिन को किया सेलिब्रेट

T20 World Cup
Photo Credit: Screen grab/Twitter

नई दिल्ली। यूएई में खेले जा रहे टी20 विश्वकप में पाकिस्तान की टीम ने अपने आखिरी सुपर 12 मैच में स्कॉटलैंड की टीम को 72 रनों से मात देकर ग्रुप 2 के टेबल टॉप कर लिया है और इस टूर्नामेंट में अपने सभी मैच जीतकर सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन गई है। पाकिस्तान की टीम ने अपने सभी 5 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं पर इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की टीम 1-1 मैच हारकर पहुंच रही हैं। सेमीफाइनल मैच में जहां इंग्लैंड का सामना न्यूजीलैंड की टीम से होगा तो वहीं पर पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगी। विश्वकप के इतिहास में फैन्स को बहुत सारी कहानियां मैदान पर देखने को मिलती है लेकिन वो किस्से जो लंबे समय तक याद रखे जाते हैं अक्सर मैदान के बाहर बुने जाते हैं।

ऐसा ही एक किस्सा रविवार को भी बना जब पाकिस्तान की टीम के हाथों 72 रनों की करारी हार के बाद स्कॉटलैंड की टीम उनके ड्रेसिंग रूम में पहुंची और बर्थडे ब्वॉय हैरिस राउफ के जन्मदिन का जश्न मनाया। पीसीबी ने हैरिस राउफ के जन्मदिन का एक वीडियो अपने आधिकारिक सोशल मीडिया से शेयर किया है जिसमें स्कॉटलैंड की टीम के खिलाड़ी पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में आकर जन्मदिन का जश्न मना रहे हैं।

और पढ़ें: PAK vs AUS: 1998 के बाद पहली बार पाकिस्तान का दौरा करेगी ऑस्ट्रेलिया, तीनों प्रारूप में खेलेगी सीरीज

इस वीडियो में हैरिस राउफ ने केक काटकर पहले दो हिस्से स्कॉटिश खिलाड़ियों को खिलाये, जिसके बाद वीडियो में कोच मैथ्यू हेडेन, बॉलिंग कोच वरनेन फिलेंडर और दोनों टीमों के सभी खिलाड़ी जन्मदिन का जश्न मनाते नजर आये। उल्लेखनीय है कि स्कॉटलैंड की टीम ने इससे पहले भारत के साथ खेले गये मैच के बाद भारतीय ड्रेसिंग रूम में भी विजिट किया था और जसप्रीत बुमराह, विराट कोहली, रोहित शर्मा और महेंद्र सिंह धोनी के साथ समय बिताया था।

क्रिकेट स्कॉटलैंड ने इन तस्वीरों को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर पोस्ट करते हुए इन्हें अमूल्य बताया था। गौरतलब है कि स्कॉटलैंड की टीम को ने क्वालिफायर्स राउंड में शानदार प्रदर्शन करते हुए हर मैच में जीत हासिल की थी जबकि सुपर 12 में खेले गये अपने एक भी मैच में वह एक भी जीत हासिल करने में नाकाम रहे।

और पढ़ें: WC से बाहर होने पर दिया टॉस का बहाना तो भड़क उठे हरभजन सिंह, भारतीय बॉलिंग कोच की जमकर लगाई क्लास

पाकिस्तान के खिलाफ जब आखिरी मैच में स्कॉटलैंड की टीम खेलने उतरी तो कप्तान बाबर आजम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम ने बाबर आजम (66) और शोएब मलिक (54) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर निर्धारित 20 ओवर्स में 4 विकेट खोकर 189 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। जिसके जवाब में स्कॉटलैंड की टीम 7 विकेट खोकर 117 रन ही बना सकी। स्कॉटलैंड के लिये रिची बरिंगटन ने 37 गेंदों में 54 रन बनाकर टी20 विश्वकप का अपना दूसरा अर्धशतक लगाया।

Story first published: Monday, November 8, 2021, 17:40 [IST]
Other articles published on Nov 8, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+