Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट सेना को 'आर्मी कैप' में देख घबराया पाकिस्तान, ICC के सामने रखी ये मांग

नई दिल्ली। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को अब डर सताने लगा है। डर इस बात का कि पुलवामा आतंकी हमले के बाद भारत के साथ हमारे खेल संबंध पूरी तरह से धाराशाही ना हो जाएं। पाक बोर्ड की चिंता तो उस समय ज्यादा बढ़ गई जब भारतीय क्रिकेट टीम आस्ट्रेलिया के खिलाफ रांची में तीसरे वनडे में आर्मी कैप पहनकर उतरी। विराट सेना ने आर्मी कैप पहनकर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत को सलाम किया। लेकिन पाकिस्तान के विदेशी मंत्री शाह महमूद कुरैशी यह देख तिलमिला से गए और उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद(आईसीसी) के सामने इसपर कार्रवाई करने की मांग रख दी।

कुरैशी ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद को इसके बारे में कुछ करना चाहिए। पाकिस्तानी मीडिया के हवाले से कुरैशी ने कहा कि 'दुनिया ने देखा कि भारतीय टीम ने अपनी खेल वाली कैप के बजाय सेना की विशेष कैप पहनी, क्या आईसीसी ने इसे नहीं देखा? हमें लगता है कि यह आईसीसी की जिम्मेदारी है कि वे पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड द्वारा इसका ध्यान दिलाए जाने के बजाय खुद इसका संज्ञान लें। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद चौधरी ने ट्वीट करके यह साफ कर दिया कि भारतीय सेना पर हमला पाकिस्तान ने ही करवाया। उन्होने ट्वीट कर कहा कि यह सिर्फ क्रिकेट नहीं है। मुझे उम्मीद है कि आईसीसी खेल पर हो रही राजनीति के चलते कार्रवाई जरूर करेगा...अगर भारतीय क्रिकेट टीम ये सब बंद नहीं करती तो पाकिस्तान क्रिकेट टीम को ब्लैक बैंड पहनकर मैदान पर उतरना चाहिए और पूरी दुनिया को कश्मीर में हो रहे भारत के अत्याचारों को उजागर करना चाहिए।

फवाद का ट्वीट ऐसा रहा जैसे मानों की चोर को अपनी औकात पता लग गई हो। बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी ने ही सभी खिलाडियों को आर्मी कैप भेंट की थी। वहीं इस मैच की फीस भी खिलाड़ियों ने दान की जो पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से देखी नहीं गई। भारत-पाकिस्तान के बीच विश्व कप में 16 जून को मैनचेस्टर में मैच खेलना है। लेकिन भारत ने आतंक को पनाह देने वाले पाकिस्तान के साथ खेलने से मना कर दिया है।

Story first published: Saturday, March 9, 2019, 17:24 [IST]
Other articles published on Mar 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+