BCCI के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड
इस्लामाबाद। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन शहरयार खान ने गुरुवार को कहा भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले सीरीज के खेलने से इनकार करने के लिए बीसीसीआई के खिलाफ कानूनी कदम उठाने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचा है।
लाहौर में मीडिया से बात करते हुए शहरयार खान ने कहा कि पाकिस्तान भारत के साथ क्रिकेट खेलने को तैयार है लेकिन अतीत में दो अवसरों पर ऐसा होने नहीं दिया गया।
शहरयार खान ने कहा, 'अब भारत-पाकिस्तान सीरीज होने का कोई चांस नहीं है। भारत, पाकिस्तान ने 2014 में आपसी समझौते के एक मसौदे पर हस्ताक्षर किया था जिसके अनुसार आठ साल में छह सीरीज खेले जाने थे। पिछले तीन साल में दो बार भारत ने खेलने से मना कर दिया और अभी की परिस्थिति में तीसरी सीरीज भी संभव नहीं है। इसलिए अब लीगल एक्शन लेने के अलावा हमारे लिए और कोई रास्ता नहीं बचा है। हम उनको लीगल नोटिस देंगे।'
शहरयार खान ने कहा, 'लेकिन उससे पहले हम इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल डिस्प्यूट रिजोल्यूशन कमिटी में अपना केस ले जाएंगे। अगर हमारे पक्ष में फैसला नहीं आता है तो कोर्ट जाएंगे। मैं समझता हूं कि हमारा केस बहुत मजबूत है और हमें करोड़ों डॉलर का नुकसान हुआ है।'
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications

