Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : फिर दिखी एस श्रीसंत की रफ्तार भरी गेंद, यूं किया सचिन बेबी को बोल्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड(बीसीसीआई) ने इसी साल के अगस्त महीने तेज गेंदबाज एस श्रीसंत पर लगा आजीवन बैन हटा दिया था। उनपर साल 2013 के आईपीएल सीजन दाैरान मैच फिक्सिंग करने के आरोप लगे थे। हालांकि अब टीम में उनकी वापसी तो बिल्कुल मुश्किल लग रही है, लेकिन श्रीसंत ने फिर नेट प्रैक्टिस दाैरान पसीना बहाना शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर श्रीसंत का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह तेज रफ्तार से गेंदबाजी करते हुए सचिन बेबी को बोल्ड करते दिखे।

इस वीडियो में वो केरल के पूर्व कप्तान सचिन बेबी को गेंदबाजी कर रहे हैं जिसमें उन्होंने सचिन बेबी के मिडिलल स्टंप को उड़ा दिया। सचिन भी घरेलू क्रिकेट में केरल टीम के सदस्य हैं। श्रीसंत की गेंदबाजी को देखकर लग रहा है मानो वो अपनी लय को फिर सा हासिल कर लिया है। क्रिकेट से 6 साल प्रतिबंध के कारण दूर रहने पर माना जा रहा है कि श्रीसंत की गेंदबाजी प्रभावित हुई होगी लेकिन एक वायरल वीडियो में जिस तरह से वो गेंदबाजी कर रहे हैं उससे तो उनकी पुरानी लय नजर आ रही है।

बता दें कि आईपीएल 2013 दाैरान इस गेंदबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए स्पॉट फिक्सिंग कांड को अंजाम दिया था। केरल के स्टार तेज गेंदबाज एस श्रीसंत का नाम अपने साथी खिलाड़ी अंकित चव्हाण और अजीत चंदेला के साथ स्पॉट फिक्सिंग के भंवर में फंसा था जिसके बाद बीसीसीआई ने इन तीनों ही खिलाड़ियों को आजीवन प्रतिबंधित कर दिया था। लेकिन अब अपने पर लगे प्रतिबंध के हटने का फैसला होने के बाद श्रीसंत एक बार फिर से मैदान में तैयारी में जुट गए हैं, जिसमें उनकी गेंदबाजी का यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Story first published: Thursday, October 24, 2019, 15:56 [IST]
Other articles published on Oct 24, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+