Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

रोजर फेडरर ने जीता बासेल ओपन का खिताब, विश्व रिकाॅर्ड तोड़ने से महज 7 कदम दूर

नई दिल्ली। दुनिया के महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने अपने करियर में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। स्विट्जरलैंड के इस स्टार खिलाड़ी ने रविवार को बासेल ओपन का खिताब जीत लिया है। उन्होंने फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के एलेक्स डी मिनाएर को 6-2, 6-2 से राैंदा। यह उनका इस टू्र्नामेंट का 10वां खिताब रहा। उन्होंने टूर्नामेंट में लगातार 24वीं और कुल 75वीं जीत दर्ज की। पिछली बार वे साल 2013 के फाइनल में अर्जेंटीना के जुआन मार्टिन डेल पोत्रो से हारे थे।

फेडरर का यह 103वां एटीपी टाइटल भी रहा। इसी के साथ वह सबसे ज्यादा एटीपी टाइटल जीतने से महज 7 खिताब दूर है। वे अमेरिका के जिमी कोनर्स के सबसे ज्यादा 109 एटीपी टाइटल से अब सिर्फ छह खिताब पीछे हैं। बासेल ओपन जीतते ही फेडरर 9000 दर्शकों के सामने भावुक हो गए। 20 ग्रैंडस्लैम जीतने वाले फेडरर ने मैच जीतने के बाद कहा, 'दो दशक पहले सेंट जेकबसेले में एक बॉल बॉय के तौर पर था। तब टेनिस में मेरी रुचि बढ़ी। बॉल बॉय होने से मैं टेनिस के प्रति प्रेरित हुआ। मुझे विश्वास नहीं था कि यहां पर 10 खिताब जीतूंगा। मैंने तो ये भी नहीं सोचा था कि एक बार भी यहां चैम्पियन बनूंगा। यह मेरे लिए अविश्वसनीय सप्ताह रहा है।'

38 साल के फेडरर ने अपने जन्मस्थान पर घरेलू दर्शकों के बीच खेलते हुए काफी आक्रामक खेल दिखाया और 20 साल के एलेक्स के खिलाफ एकतरफा जीत दर्ज की, जो इस साल के अपने चौथे खिताब के लिए प्रयासरत थे। एटीपी टूर वेबसाइट ने फेडरर के हवाले से लिखा-य ह काफी तेज लेकिन अच्छा मैच था। मैं समझता हूं कि मैंने शानदार खेल दिखाया। स्विस मास्टर ने एलेक्स की भी तारीफ की। फेडरर ने कहा-एसेक्स ने पूरे टूर्नामेंट के दौरान शानदार खेल दिखाया। मैं समझता हूं कि हम दोनों इस परिणाम से खुश हैं। मेरे लिए यह जीत खास है क्योंकि यह मेरे होमटाउन बासेल में मेरी 10वीं खिताबी जीत है। बता दें कि इस जीत से फेडरर को 500 एटीपी रैंकिंग प्वॉइंट्स मिलेंगे और साथ ही 430,125 डॉलर का ईनाम मिला।

Story first published: Monday, October 28, 2019, 17:16 [IST]
Other articles published on Oct 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+