Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : नहीं देखी होगी ऐसी अजीबोगरीब गेंदबाजी, वाइड गेंद पहुंची सीधी बाउंड्री के पार

नई दिल्ली। क्रिकेट एक ऐसा खेल है जहां इस बात का अनुमान लगाना गलत है कि काैन से ओवर में क्या होगा। आए दिन मैदान से खिलाड़ियों के ऐसे वीडियो देखने को मिलते हैं जो देखते ही देखते सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो जाते हैं। कोई बल्लेबाज अपने खेलने के तरीके को लेकर चर्चा में आता है तो कोई गेंदबाजी अपने एक्शन को लेकर। वैसे किसी गेंदबाज द्वारा वाइ़ड गेंद फेंकना आम बात है लेकिन कभी-कबार ऐसी गेंदबाजी भी देखने को मिल जाती है जिसे देख हंसी रोक पाना मुश्किल हो जाता है। इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वाइड गेंद सीधी बाउंड्री के पार पहुंचती हुई नजर आती है।

यह अनोखा नजारा एक लोकल टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान देखने को मिला। इस वीडियो में नजर आता है कि गेंदबाज ने अपना पूरा रन अप लेने के बाद पूरी जान लगाकर गेंद फेंकी लेकिन ये एक वाइड गेंद रही। रुकिए, ये सिर्फ एक आम वाइड गेंद नहीं थी बल्कि इस बाएं हाथ के गेंदबाज के हाथों से गेंद छूटी और बल्लेबाज या पिच तो दूर की बात है, ये प्वाइंट दिशा में खड़े फील्डरों को चकमा देती हुई सीधे बाउंड्री के पार चली गई।

वीडियो देखने के लिए लिंक पर क्लिक करें

टेनिस बॉल क्रिकेट खेलने के लिए लेदर बॉल क्रिकेट से काफी अलग कला की जरूरत होती है। इसमें बल्लेबाजों के पास पिच पर सेट होने का मौका नहीं होता है और पहली ही गेंद से बड़े शॉट खेलने पड़ते हैं। इसके मैच ज्यादातर 10 ओवर क ही होते हैं और इसमें 150 रनों का लक्ष्य भी सुरक्षित नहीं माना जाता है। इसी दबाव में गेंदबाज ऐसी गेंद डाल देते हैं। आमतौर पर बचपन में युवा क्रिकेट की शुरुआत टेनिस बॉल से ही करते हैं और चाहे कितना भी बड़ा क्रिकेटर क्यों ना हो, वो कभी ना कभी टेनिस बॉल क्रिकेट से गुजरा ही होता है।

Story first published: Wednesday, September 25, 2019, 16:00 [IST]
Other articles published on Sep 25, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+