For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

भारत के खिलाफ बांग्लादेश की खराब शुरुआत

By Staff
मीरपुर,12 जूनः बांग्लादेश में चल रही त्रिकोणीय एकदिवसीय क्रिकेट श्रृंखला में भारत और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे मैच में बांग्लादेश ने टास जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया।

हालांकि बांग्लादेश की पारी की शुरूआत अच्छी नहीं रही और उसने 5.2 ओवर में 17 रन बनाकर अपने दो विकेट खो दिए।

भारत की ओर से प्रवीण कुमार और आर पी सिंह ने एक- एक विकेट लिया।

पाकिस्तान के हाथों 70 रनों की हार झेल चुके बांग्लादेश के लिए यह बेहद अहम मैच है। अगर वह आज कोई बड़ा उलटफेर करते हुए भारत को हराने में कामयाब रहा तो पाक के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदों को झटका लग सकता है।

पाक को 140 रनों की करारी शिकस्त देते हुए पहले फाइनल में अपनी जगह पक्की कर चुके भारत के लिए यह मैच औपचारिकता भर है।

पाक के खिलाफ खेली अपनी टीम में भारत ने सिर्फ एक बदलाव करते हुए तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की जगह रूद्र प्रताप सिंह को आखिरी ग्यारह में जगह दी है।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं-

भारत- महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, रोहित शर्मा, यूसुफ पठान, सुरेश रैना, इरफान पठान, पीयूष चावला, प्रवीण कुमार और रूद्र प्रताप सिंह।

बांग्लादेश- मोहम्मद अशरफुल (कप्तान), शहरयार नफीस, तमीम इकबाल, रकीबउल हसन, आलोक कपाली, मुहम्मुदुला, मुशफिकर रहीम, मुशरफे मुर्तजा, दोलर महमूद, अब्दुर रज्जाक और फरहाद रज़ा।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:20 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+