Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

निधि अग्रवाल ने तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है केएल राहुल से रिश्ता

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे ओपनर केएल राहुल भारत-साउथ अफ्रीका टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप की खबरों के कारण चर्चा में आए थे। खबरें आईं कि दोनों एक-दूसरे को डेट करते हैं, लेकिन अब निधि ने चुप्पी तोड़ते हुए बताया कि उनका राहुल के साथ क्या रिश्ता है। राहुल का नाम कई एक्ट्रेस के साथ जोड़ा जा चुका है। लेकिन पिछले काफी दिनों से उनका नाम मुन्ना माइकल की एक्ट्रेस निधि अग्रवाल के साथ रिलेशनशिप की खबरें काफी चर्चा में हैं।

कभी एकसाथ बाहर नहीं निकले

कभी एकसाथ बाहर नहीं निकले

इस एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दाैरान बताया कि हां मैं राहुल को जानती हूं, लेकिन हम दोनों कभी एकसाथ बाहर नहीं गए। मैं राहुल से लंदन में मिली थी। भारत-पाकिस्तान के बीच मैच था जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराया था। मैं लंदन में थी तो टीम इंडिया के खिलाड़ियों को बधाई देने पहुंच गई थी। बॉलीवुड एक्ट्रेस निधि अग्रवाल ने 2017 में फिल्म 'मुन्ना माइकल' से अपने सिनेमा करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में निधी के अपोजिट डांसिंग हीरो टाइगर श्रॉफ थे। इसके बावजूद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर पाई थी। इस फिल्म के बाद निधि को दो तेलुगू फिल्मों में भी काम किया।

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं निधि

इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं निधि

निधि सोशल इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। उनके फोलोअर्स की संख्या 40 लाख से भी अधिक है। आए दिन वह अपनी नई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करती रहती हैं। उन्होंने हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की थीं जिनकी बड़ी चर्चा हुई थी। केएल राहुल इन दिनों टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

राहुल चल रहे हैं फ्लाॅप

राहुल चल रहे हैं फ्लाॅप

राहुल निराशाजनक प्रदर्शन कर रहे थे परिणामस्वरूप उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज से ड्रॉप कर दिया गया। साथ ही टी 20 में भी उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला। इसके बाद राहुल अपनी घरेलू कर्नाटक की टीम के साथ जुड़े और लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। केएल ने खेली गई 8 पारियों में 1 शतक और 2 अर्धशतकीय पारी खेली। हालांकि अब राहुल का टेस्ट टीम में वापसी करना बेहद मुश्किल हो गया है, क्योंकि रोहित शर्मा ने बतौर सलामी बल्लेबाज साउथ अफ्रीका के खिलाफ बेहतरीन पारियां खेली।

Story first published: Saturday, October 19, 2019, 21:25 [IST]
Other articles published on Oct 19, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+