इस 16 साल के गेंदबाज के भरोसे है पाकिस्तान, उड़ाएगा कंगारूओं की नींद
नई दिल्ली। अपने धर में श्रीलंका से टी20 सीरीज हारने वाली पाकिस्तान क्रिकेट टीम अब आस्ट्रेलिया दाैरे पर जाएगी, जहां उसे टी20 और 2 टेस्ट मैच खेलने हैं। आस्ट्रेलिया तो फिलहाल मजबूत नजर आ रही है जिसने हाल ही में श्रीलंका को अपने घर में टी20 सीरीज में 3-0 से हराया। हालांकि पाकिस्तान टीम पूरी कोशिश करेगी कि आस्ट्रेलिया को टक्कर दी जाए। कोच मिस्बाह उल हक को अपने खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें हैं। खासकर 16 साल के उस गेंदबाज पर जिसे पाकिस्तान टीम का भविष्य बताया जा रहा है।
जी हां, पाकिस्तान अब 15 फरवरी 2003 को जन्मे नसीम के भरोसे है, जिसे टेस्ट सीरीज के लिए पाकिस्तानी टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। पहला टेस्ट मैच 21 नवंबर को ब्रिसबेन में खेला जाएगा। नसीम ने पाकिस्तान के घरेलू क्रिकेट कायदे आजम ट्रॉफी में तहलका मचाते हुए कंगारूओं को चेतावनी दे दी है। इस युवा गेंदबाज ने एक टेस्ट मैच में छह विकेट लेकर सुर्खियां बटोरी हैं। नसीम ने यह विकेट सेंट्रल पंजाब की ओर से खेलते हुए सिंध के खिलाफ 78 रन देकर हासिल किए। उन्होंने फवाद आलम, सरफराज अहमद, सोहेल खान, आबिद अली, खुर्रम मंजूर और आमेर बिन यूसुफ के शिकार किए।
हालांकि यह मैच ड्रा पर समाप्त रहा। पंजाब ने पहली पारी में 313 रन बनाए थे, जवाब में सिंध ने 256 रन बनाए। फिर पंजाब ने 5 विकेट खोकर 273 रनों पर पारी घोषित की, लेकिन सिंध ने जैसे तैसे 8 विकेट गंवाकर 158 रन बनाते हुए खेल समाप्त होने तक मैच ड्रा ड्रा करवा दिया। नसीम को तेज गेंदबाजों के तौर पर काफी ऊंचा रेट किया जा रहा है। सबसे बड़ी बात यह है कि वे अच्छी खासी गति से गेंदबाजी करते हैं। नसीम ने 6 प्रथम श्रेणी मैच खेलकर 26 विकेट झटके हुए हैं। इस दौरान 59 रन देकर छह विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
