IND vs BAN: पंत या सैमसन, रोहित शर्मा ने बताया टी-20 सीरीज में कौन होगा विकेटकीपर
नई दिल्ली: भारतीय चयनकर्ताओं ने बांग्लादेश के खिलाफ T20 सीरीज के लिए ऋषभ पंत और संजू सैमसन के तौर पर दो विकेटकीपिंग विकल्प चुने है। इससे फैंस के साथ पूर्व क्रिकेटरों के मन में बड़ा सवाल था कि कौन सा खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए स्टंप के पीछे खड़ा होगा। क्या पंत एक बार फिर से पहली पसंद होंगे या फिर टेस्ट की तरह से इस बार उन्हे बाहर बैठना होगा? पहले टी-20 मैच से पहले शनिवार को, स्टैंड-इन कप्तान रोहित शर्मा ने सभी संदेहों को दूर कर दिया।
चार वर्षों के बाद, संजू सैमसन ने घरेलू टूर्नामेंटों में अपने शानदार फॉर्म के आधार पर टी 20 टीम में वापसी की, जबकि ऋषभ पंत, जिन्हें चयनकर्ताओं ने एमएस धोनी के उत्तराधिकारी के रूप में देखा था, अभी भी टीम इंडिया में अपनी योग्यता साबित करने की प्रक्रिया से ही गुजर रहे हैं।
रोहित शर्मा ने ऋषभ पंत और संजू सैमसन के बीच में से एक को चुना
प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में, रोहित ने कहा कि सैमसन और ऋषभ बहुत प्रतिभाशाली हैं, लेकिन वे इस सीरीज में उनके मुख्य विकेटकीपर ऋषभ पंत के साथ जाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली के पंत केवल 15-20 टी 20 मैच खेले हैं, इसलिए युवा विकेटकीपर पर किसी भी फैसला को थोपना बहुत जल्दी है।
उन्होंने कहा, 'हम पंत के साथ जारी रखेंगे, यही वह प्रारूप है जिसने उन्हें मान्यता दी है। हमें कुछ समय उनको मौका देते रहना होगा, हम जानते हैं कि अगर अपना दिन होता है, तो वह कितना अच्छा खेल कर आगे ले जा सकता है, "
32 वर्षीय रोहित ने यह भी कहा कि मुंबई के ऑलराउंडर शिवम दुबे बांग्लादेश के खिलाफ अपना डेब्यू कर सकते हैं, लेकिन यह सब परिस्थितियों पर निर्भर करता है। यहां तक कि संजू सैमसन के पास भी चार साल के लंबे अंतराल के बाद अपना पहला मैच होने खेलने का मौका है।
रोहित ने कहा, "हम अभी खेल से पहले थोड़ा सा आकलन करेंगे। लेकिन दोनों (संजू और दूबे) में से एक निश्चित रूप से खेल सकता है। आप प्लेइंग इलेवन में देख सकते हैं। सभी के लिए दरवाजे खुले हैं। उन्होंने कहा कि कोई भी किसी भी क्षण प्लेइंग इलेवन में आ सकता है।
बता दें विराट कोहली की अनुपस्थिति मेंदाएं हाथ के भारतीय ओपनर रोहित तीन मैचों की सीरीज में टीम का नेतृत्व करेंगे। सीरीज का पहला मैच 3 नवंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
