Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत-बांग्लादेश के बीच डे-नाइट टेस्ट मैच में शुरू हो सकती है धोनी की नई पारी

नई दिल्ली: महेंद्र सिंह धोनी इस समय भारतीय क्रिकेट टीम से बाहर चल रहे हैं। माना जा रहा है कि टी-20 विश्व कप का हिस्सा रहना चाहते हैं लेकिन उन्होंने वनडे विश्व कप के बाद से ही खुद को टीम इंडिया के लिए अनुपलब्ध घोषित कर रखा है जिसके चलते उनके भविष्य को लेकर संशय के बादल बरकरार हैं। विश्व कप के बाद से टीम इंडिया के लिए टीम का चयन करने के बाद मुख्य चयनकर्ता के सामने सबसे बड़ा सवाल धोनी के भविष्य पर ही होता रहा है जिसका जवाब उन्होंने हमेशा ऐसे ही दिया है कि यह धोनी का व्यक्तिगत मामला है, इसमें बोर्ड या टीम प्रबंधन कुछ नहीं कर सकता है।

धोनी की नई पारी जल्द हो सकती है शुरू

धोनी की नई पारी जल्द हो सकती है शुरू

हालांकि इसी बीच यह भी संकेत मिलते रहे हैं टीम अब धोनी से आगे बढ़ चुकी है और ऑस्ट्रेलिया में होने वाले अगले टी-20 विश्व कप के लिए नए विकल्पों को आजमाया जा रहा है। अब धोनी पर ताजा अपडेट आया है जिसके मुताबिक धोनी अपनी नई पारी एक कॉमेंटेटर के तौर पर शुरू कर सकते हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इसके लिए प्रसारणकर्ताओं ने प्रस्ताव भी भेजा है लेकिन बीसीसीआई को अभी इस पर अपनी मंजूरी देना बाकी है।

डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं धोनी

डे-नाइट टेस्ट का हिस्सा बन सकते हैं धोनी

बीसीसीआई सूत्र ने एएनआई से बात करते हुए कहा, 'हां, प्रसारणकर्ताओं ने प्रस्ताव भेजा है लेकिन अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया है। यदि बीसीसीआई इजाजत देता है तो धोनी डे नाइट टेस्ट मैच के दौरान कमेंट्री करते हुए दिखाई दे सकते हैं। भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टेस्ट मैच डे-नाइट मैच के तौर पर होगा जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स पर खेला जाएगा। यह मैच ऐतिहासिक होगा क्योंकि भारतीय टीम के लिए पहली बार टेस्ट मैचों में दिन-रात्रि के खेल का आयोजन हो रहा है।'

INDvBAN: बांग्लादेश के 'हिटमैन' के पास छक्कों का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका

बीसीसीआई के पाले में गेंद-

बीसीसीआई के पाले में गेंद-

बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने इसके लिए बीसीसीआई प्रस्ताव पर 29 अक्टूबर को सहमति जताई थी। डे-नाइट मैच 22 नवंबर को होगा। फिलहाल भारत और बांग्लादेश की टीमें तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं। इस सीरीज का पहला मैच दिल्ली में खेला गया था जिसको बांग्लादेश ने 7 विकेट से जीतने में कामयाबी हासिल की। इस सीरीज का दूसरा मैच 7 नवंबर को राजकोट में खेला जाएगा।

Story first published: Wednesday, November 6, 2019, 12:50 [IST]
Other articles published on Nov 6, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+