Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईएसएल-6 : घर में नई शुरुआत करना चाहेगा हैदराबाद एफसी

हैदराबाद। हीरो इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) में पहली बार खेल रही हैदराबाद एफसी छठे सीजन में अब तक दो मैच हार चुकी है। अब उसे शनिवार को जीएमसी बालायोगी एथलेटिक्स स्टेडियम में केरला ब्लास्टर्स का सामना करना है। हैदराबाद की टीम निश्चित तौर पर पिछली नाकामियों को भूलकर नई शुरुआत करना चाहेगी।

हैदराबाद एफसी को अपने पहले मैच में एटीके और फिर जमशेदपुर एफसी के खिलाफ हार मिली है। ऐसे में जबकि टीम में चोटिल और निलम्बित खिलाड़ियों की संख्या बढ़ती जा रही है, कोच फिल ब्राउन के सामने नई चुनौतियां आ गई हैं। ब्राउन ने इस अहम मैच से पहले कहा, ''हम अपने शरीर को सही स्थिति में लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। हम शुरुआत से ही ट्रेवल कर रहे हैं और अब जाकर हैदराबाद पहुंचे हैं। हमने अपने सामान खाली किए और रीलैक्स किया। अब देखना है कि घर में होने वाले ये दो मैच क्या परिणाम लाते हैं।''

अहम खिलाड़ी बोबो, जाइल्स बार्नेस, साहिल पंवार और रफाएल गोमेज चोटिल हैं और नेस्टर गोर्डिलो निलम्बित हैं। स्टार खिलाड़ी मार्सेलिन्हो से टीम को काफी उम्मीदे हैं। ब्लास्टर्स भी अपने खिलाड़ियों की चोट से परेशान है। मिडफील्डर मारियो अरक्वेस और सेंट्रल मिडफील्डर संदेश झिंगन चोटिल हैं। ब्लास्टर्स के कोच एल्को स्काटोरी ने कहा, ''हैदराबाद टीम के कई खिलाड़ी चोटिल हैं। आपके लिए मैच जीतना उस समय बिल्कुल आसान नहीं होता जब आप अपनी सबसे मजबूत टीम नहीं उतार पा रहे हों। हमारी स्थिति इतनी खराब नहीं है लेकिन मैं भी अपने सबसे मजबूत टीम नहीं उतार पा रहा हूं। मेरे सभी विदेशी खिलाड़ी पूरी तरह फिट नहीं हैं लेकिन आपको इसके बावजूद काम करना है।''

ब्लास्टर्स ने छठे सीजन की धमाकेदार शुरुआत की थी। उसने एटीके को सीजन के उद्घाटन मैच में हराया था लेकिन इसके बाद अपने ही घर में मुम्बई सिटी एफसी के हाथों हार गई थी। ब्लास्टर्स टीम काफी हद तक अपने कप्तान और स्टार फारवर्ड बार्थोलोमेव ओग्बेचे के करिश्मा पर निर्भर है। ऐसे में जबकि हैदराबाद की टीम दो मैचों में आठ गोल खा चुकी है, यह उम्मीद की जा सकती है कि इस मैच में ओग्बेचे का भी जादू जरूर चलेगा।

Story first published: Friday, November 1, 2019, 18:47 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+