INDvBAN: बांग्लादेश के 'हिटमैन' के पास छक्कों का रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचने का मौका
नई दिल्ली: भारत-बांग्लादेश टी-20 सीरीज के दौरान अधिकतर रिकॉर्ड की बातों में रोहित शर्मा का नाम सबसे ऊपर आता रहा है। पहले टी-20 मैच में दो बड़े रिकॉर्ड तोड़ने के बाद रोहित दूसरे मैच में भी एक बड़ा टी-20 रिकॉर्ड तोड़ने के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। इसी बीच बांग्लादेश के कप्तान महमूदुल्लाह रियाद भी बांग्लादेश के लिए एक बेहतरीन रिकॉर्ड बनाने के मुहाने पर पहुंच चुके हैं। यह रिकॉर्ड खास है क्योंकि कोई भी बांग्लादेश का बल्लेबाज अब तक ऐसा नहीं कर सका है।

महमुदुल्लाह के पास राजकोट में मौका
महमुदुल्लाह इतिहास की किताबों में अपना नाम राजकोट में होने वाले दूसरे टी-20 के जरिए दर्ज करा सकते हैं। ऐसा करने के लिए उनको केवल दो छक्कों की दरकार होगी। इसके साथ ही वह टी-20 इंटरनेशनल मैचों के इतिहास में 50 छक्के लगाने वाले अपने देश के पहले क्रिकेटर बन जाएंगे। बांग्लादेश के कप्तान को अपनी इच्छा के अनुसार बड़े छक्के मारने के लिए जाना जाता है और उन्होंने अपनी टीम की जीत में भूमिका निभाते हुए अपनी पॉवर हिटिंग क्षमता का बेहतर मुजायरा भी किया है।

बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी 20 छक्के-
बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा टी 20 छक्के-
48: महमूदुल्लाह
41: तमीम इकबाल
33: शाकिब अल हसन
31: मुश्फिकुर रहीम
मजेदार बात यह है कि इस लिस्ट में शामिल दो बल्लेबाज भारत के खिलाफ सीरीज में खेल ही नहीं रहे हैं। मेहमान टीम शाकिब अल हसन और तमीम इकबाल जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के बिना खेल रही है। इसके बावजूद भारत और बांग्लादेश के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला गए पहले टी20 मैच में बांग्लादेश की टीम ने आखिरकार भारत के खिलाफ पहली जीत हासिल कर इतिहास रच दिया। अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिकेट की ओर से दोनों टीमों के बीच खेला जा रहा यह मैच टी-20 प्रारूप का अब तक का 1000वां अंतर्राष्ट्रीय मैच था जिसमें बांग्लादेश की टीम ने भारत को 7 विकेट से हरा दिया।
INDvBAN: दूसरे टी-20 में रोहित बनाएंगे बड़ा कीर्तिमान, केवल 1 खिलाड़ी कर पाया है ऐसा

राजकोट में पलटवार चाहेगी रोहित एंड कंपनी
इससे पहले टी20 में बांग्लादेश की टीम का भारत के खिलाफ सूपड़ा साफ था और उसने लगातार 8 हार के बाद मुश्फिकुर रहीम के 60 रनों की पारी की बदौलत जीत दर्ज की। रोहित शर्मा ने इस मैच में भारत की हार के लिए खराब फील्डिंग और गलत डीआरएस के फैसले को जिम्मेदार बताया। सीरीज का अगला मैच 7 नवंबर से राजकोट में होगा। यह तीन मैचों की सीरीज है जिसमें बांग्लादेश की टीम फिलहाल 1-0 से आगे चल रही है और उसके पास भारत के खिलाफ ऐतिहासिक सीरीज जीत दर्ज करने का सुनहरा मौका भी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
