Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दिल्ली के प्रदूषण पर गौतम गंभीर ने केजरीवाल सरकार से पूछा सवाल, लोगों ने सोशल मीडिया पर लगा दी क्लास

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में दिवाली के बाद से प्रदूषण का स्तर बहुत बढ़ गया है और इसे लेकर सभी चिंतित हैं। इस बीच बांग्लादेश को भारत के खिलाफ यहां तीन मैचों की टी-20 सीरीज का पहला मैच भी खेलना है, लेकिन बांग्लादेश के कप्तान महमुदूल्लाह ने कहा कि उनके खिलाड़ी अब खुद को परिस्थितियों के अनुसार ढाल चुके हैं। इस बीच भारतीय टीम के पूर्व खिलाड़ी और बीजेपी के दिल्ली से सांसद गौतम गंभीर ने दिल्ली सरकार पर सवाल खड़ा करते हुए एक वीडियो शेयर किया जिसके बाद यूजर्स ने उन्हें ही ट्रोल कर दिया। गौतम गंभीर ने दिल्ली पहुंची बांग्लादेशी टीम का मास्क लगाकर अभ्यास करते हुए वीडियो शेयर किया था और केजरीवाल सरकार पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि क्या यही 'आप' की दिल्ली है।

और पढ़ें: INDW vs WIW: आखिरी ओवर में थी 8 रनों की दरकार, लास्ट बॉल पर 1 रन से हारा भारत, जानें कैसा था रोमांच

गौतम गंभीर के इस ट्वीट का यूजर्स इस कदर बुरा मान गये कि उन्होंने गौतम गंभीर को ही उल्टा ट्रोल कर दिया।

क्या यही है... 'AAP' की दिल्ली

गौतम गंभीर ने इसके कैप्शन में लिखा है- क्या यही है... 'AAP' की दिल्ली।

आप की नहीं बीजेपी की गलती है प्रदूषण

गौतम गंभीर के ट्वीट के जवाब में यूजर्स तरह-तरह से प्रतिक्रिया दे रहे हैं और गंभीर से सवाल पूछ रहे हैं।

एक यूजर ने कहा कि- इसमें आप कि कोई गलती नहीं सब बीजेपी कि है। वहीं, एक ने कहा कि आप भी तो यहीं से सांसद हैं आप ही कुछ क्यों नहीं कर लेते।

क्या यूपी और हरियाणा में भी है आप की सरकार

एक ने कहा कि हर विषय को राजनीतिक बनाने से देश का नुकसान हो रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी टॉप-10 प्रदूषित शहरों में 8 यूपी, 2 हरियाणा के हैं। हरियाणा, यूपी में तो बीजेपी की सरकार है और साथ ही केंद्र में भी आपकी पार्टी है तो आप क्यों नहीं इसे रोक पा रहे हैं।

सीएम बीजेपी का होगा तो साफ हो जाएगी दिल्ली की हवा

एक यूजर ने तो गंभीर से सवाल ही कर डाला कि आखिर अगर बीजेपी का सीएम दिल्ली में होगा तो क्या दिल्ली की हवा साफ होगी।

आपको बता दें कि भारत और बांग्लादेश के बीच पहला मैच यहां अरुण जेटली स्टेडियम में रविवार को खेला जाएगा। मैच से पहले बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने कहा कि टीम तीन दिन से यहां अभ्यास कर रही है और अब खिलाड़ी पूरी तरह से परिस्थितियों के अनुसार खुद को ढाल चुके है। हम जब यहां आए थे तो थोड़ी कठिनाई हुई थी, लेकिन अब हालात पहले से बेहतर हैं।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 16:15 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+