3rd T20, IND vs BAN: नागपुर में 3 बार बना हैट्रिक का चांस, इतिहास रचने के बाद क्या बोले दीपक चाहर
नई दिल्ली। नागपुर टी20 में तेज गेंदबाज दीपक चहर (7/6) के करियर की सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी की बदौलत भारत ने बांग्लादेश को 30 रन से हराकर 2-1 से सीरीज को अपने नाम कर लिया। इसके साथ ही भारत ने अपने घर में टी20 सीरीज में अविजित रहने का रिकॉर्ड बरकरार रखा। टी20 क्रिकेट में भारत के लिए और अपने करियर की पहली हैट्रिक लेने वाले तेज गेंदबाज दीपक चहर ने मैच के बाद मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें सपने में भी कभी ऐसा नहीं लगा था कि वो हैट्रिक लेने का कारनामा कर सकते हैं।
और पढ़ें: 3rd T20: 6 विकेट लेने वाले पहले तेज गेंदबाज बनें दीपक चाहर, भारत ने लगाई हैट्रिकों की हैट्रिक
मैच के बाद दीपक ने मीडिया से बात करते हुए कहा,'ऐसा कभी नहीं सोचा था, सपने में भी नहीं। मैं बचपन से कड़ी मेहनत कर रहा हूं और आज मुझे इसका ईनाम मिला।'

रोहित को लेकर जानें क्या बोले दीपक चाहर
कप्तान रोहित शर्मा का उनके ऊपर भरोसा जताने को लेकर दीपक ने तारीफ करते हुए कहा,' रोहित (शर्मा) ने मुझे अहम ओवरों में गेंदबाजी देने की योजना बनाई थी और टीम मैनेजमेंट भी यही चाहता था। मैं केवल अगली गेंद के बारे में सोच रहा था और वही करता रहा जब तक कि मेरा स्पेल खत्म नहीं हो गया।'

मैच में तीन बार बना हैट्रिक का मौका
नागपुर के मैदान पर कल 3 बार हैट्रिक लेने का मौका बना, पहली 2 बार गेंदबाज असफल रहे लेकिन तीसरी बार दीपक चहर ने हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया। दूसरी पारी में शुरुआत करते हुए तीसरे ही ओवर में दीपक चहर ने पहले लिटन दास को 9 के निजी स्कोर पर और फिर सौम्य सरकार को बिना खाता खोले वापस पवेलियन भेजा। लिटन दास को चहर ने बोल्ड किया तो सौम्य सरकार को शिवम दुबे ने कैच किया। इस समय बांग्लादेश का स्कोर सिर्फ 12 रन था। इस वक्त पहली बार चहर के लिए हैट्रिक का मौका बना लेकिन मोहम्मद मिथुन ने नाकाम कर दिया।

हैट्रिक से चूके थे शिवम दुबे
इसके बाद मैच के 16वें ओवर में शिवम दुबे की गेंदबाजी पर दूसरा हैट्रिक का मौका बना, जहां शिवम दुबे ने पहले 81 रन की पारी खेल चुके मोहम्मद नईम को पहली ही गेंद पर बोल्ड कर मैच का रुख अपने पक्ष में किया और अगली ही गेंद पर अफीफ हुसैन बिना खाता खोले शिवम दुबे को ही कैच थमा बैठे। यहां पर अमीनुल इस्लाम ने शिवम दुबे के हैट्रिक चांस को खराब किया।
हालांकि पारी के आखिरी ओवर में दीपक चहर अपनी हैटट्रिक पूरी की, उन्होंने अपने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर शफीकुल इस्लाम को लोकेश राहुल के हाथों कैच कराया और उसके बाद अगले ओवर को दो गेंदों पर मुस्ताफिजुर रहमान को अय्यर के हाथों कैच कराया और अमीनुल इस्लाम को बोल्ड कर अपनी हैट्रिक पूरी की।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
