2nd T20, NZ vs ENG: इंग्लैंड की टीम को लगा बड़ा झटका, चोट के चलते बाहर हुआ यह खिलाड़ी
नई दिल्ली। न्यूजीलैंड दौरे पर पांच मैचों की टी20 सीरीज खेलने पहुंची इंग्लैंंड की टीम को पहले मुकाबले में जीत के साथ ही एक बड़ा झटका लगा है। इंग्लैंड के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज जोए डेनली मौजूदा सीरीज से बाहर हो गए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ जारी पांच मैचों की टी-20 सीरीज में जो डेनली टखने की चोट के चलते पहले टी-20 मैच में नहीं खेल पाये थे। जांच के बाद बता चला की उन्हें ठीक होने में 3-4 हफ्ते का समय लगेगा जिसके चलते उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा।
इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के अनुसार, डेनली को पहले टी-20 मैच से पहले अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। इंग्लैंड की टीम ने अभी बाकी बचे मैचों के लिए डेनली के स्थान पर किसी और खिलाड़ी को नहीं बुलाया है।
और पढ़ें: INDW vs WIW: आखिरी ओवर में थी 8 रनों की दरकार, लास्ट बॉल पर 1 रन से हारा भारत, जानें कैसा था रोमांच
शुक्रवार को हुए पहले टी20 मैच में इंग्लैंड ने जेम्स विंस की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट से जीत दर्ज की थी।
ईसीबी ने अपनेे बयान में कहा, 'स्कैन से यह पता चला है कि उनके दाएं टखने में चोट लगी है। वह अब रिकवर करना शुरू करेंगे और 21 नवंबर से न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरू होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले उनकी लगातार जांच की जाएगी।'
और पढ़ें: दिल्ली की जहरीली हवा देख डर गए आर अश्विन, कहा- सांस लेने से रोकती है
आपको बता देंं कि 5 मैचोंं की टी-20 सीरीज में इंग्लैंड की टीम 1-0 से आगे चल रही है। पहले मैच में शुक्रवार को उसने शानदार जीत दर्ज की थी। सीरीज का दूसरा मैच रविवार को वेलिंग्टन में खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
