साउथ अफ्रीका का सूपड़ा साफ होने पर डिविलियर्स ने कोहली को दी बधाई और चेतावनी भी
नई दिल्ली: सबसे प्रमुख चीजों में से एकजो कि इंडियन प्रीमियर लीग ने की है, वह है विभिन्न देशों के खिलाड़ियों के बीच परस्पर मधुर संबंधों की शुरुआत। अब वह दिन गायब हो चुके हैं जब अलग देशों के खिलाड़ी एक-दूसरे के प्रति दुश्मनी वाला रवैया रखते थे। आईपीएल ने विभिन्न संस्कृतियों, जातीय समूहों के साथ-साथ अलग-अलग देशों से आने वाले क्रिकेटर्स को साथ जोड़ा है।

आईपीएल ने बदले दोस्ती के समीकरण-
हर साल दो महीनों के लिए ड्रेसिंग रूम साझा करने वाले क्रिकेटरों के बीच आपस में बहुत ही सहज दोस्ताना ताल्लुकात बन जाते हैं। हालांकि इसने मैदान पर प्रतिस्पर्धा को कम नहीं किया है लेकिन क्रिकेट खिलाड़ी अब पहले से कहीं ज्यादा बेहतर अंदाज में एक-दूसरे को जानते हैं और इज्जत करते हैं। एबी डिविलियर्स भी एक ऐसे ही खिलाड़ी हैं जो आईपीएल में रॉयल चैलेजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हैं।

कोहली के फैन डिविलियर्स
टाइम्स नाउ के साथ एक साक्षात्कार में, एबी डीविलियर्स ने विराट कोहली के बारे बात की। 2011 के बाद से आरसीबी के लिए विराट के साथ खेल रहे डीविलियर्स ने कहा कि 31 साल की उम्र में कोहली भाग्यशाली है कि उनके पास प्रतिभाओं का एक ऐसा पूल है। इसके साथ ही उन्होंने कोहली की कप्तान के तौर पर भी काफी तारीफ की। एबी के अनुसार, विराट न केवल बातचीत करता है, बल्कि अपनी बात पर चलते भी हैं। कोहली सामने से आकर नेतृत्व करते हैं जो उनकी शारीरिक भाषा में झलकता भी है।
तांगे वाले की लड़की, जिसने हॉकी टीम को ओलंपिक में पहुंचाकर रोशन किया पिता का नाम

साउथ अफ्रीका के हारने पर कोहली को बधाई के साथ चेतावनी भी दी-
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ने कोहली के साथ अपने संबंधों पर भी बात की, साथ ही उन्होंने उल्लेख किया कि उन्होंने प्रोटियाज के खिलाफ 3-0 से टेस्ट सीरीज जीतने के लिए भारतीय कप्तान को बधाई भी दी थी। डिविलियर्स ने कहा, "हम बहुत अच्छे दोस्त हैं। हम हमेशा संपर्क में रहते हैं और हम वास्तव में अच्छी तरह से साथ होते हैं। मैं हमेशा विराट के खेलने के तरीके का बहुत बड़ा प्रशंसक रहा हूं। दक्षिण अफ्रीका सीरीज के बाद, मेरे पास विराट को बधाई देने के अलावा कोई विकल्प नहीं था। उन्होंने इतने रन बनाए और एक शानदार सीरीज थी, दुर्भाग्य से यह हमारे खिलाफ गई। आखिरी बार मैंने उनसे बात की थी। फिर मैंने उसे चेतावनी दी कि जब वह अगली बार यहां आएंगे, तो यह दोबारा नहीं होगा (हंसते हुए), "एबी ने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
