2nd T20, IND vs BAN: सुरेश रैना को पीछे छोड़ रोहित रच सकते हैं इतिहास, चहल के पास भी सुनहरा मौका
नई दिल्ली। भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का दूसरा मैच राजकोट के मैदान पर होने जा रहा है। जहां बांग्लादेश की टीम पहले मैच में जीत हासिल करने के बाद बुलंद हौसलों के साथ सीरीज जीतने के साथ उतरेगी, वहीं पिछले कुछ समय से टी20 प्रारूप में मुश्किलों का सामना कर रही भारतीय टीम मैच को जीत कर सीरीज में बराबरी करना चाहेगी। जहां एक ओर कप्तान रोहित शर्मा ने कबूल किया है कि मैच को लेकर टीम पर दबाव है वहीं टीम के लेग स्पिनर गेंदबाज युजवेंद्र चहल का मानना है कि भारतीय टीम को इस बात पर पूरा विश्वास है कि वह बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले अगले टी-20 मैच से सीरीज में वापसी कर लेगी। भारत और बांग्लादेश तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेल रही हैं जिसके पहले मैच में बांग्लादेश ने भारत को मात दे 1-0 की बढ़त ले ली है।
और पढ़ें: इस 15 साल के बच्चे ने की अनिल कुंबले के अटूट रिकॉर्ड की बराबरी, एक पारी में झटके 10 विकेट
इस बीच कप्तान रोहित शर्मा के पास राजकोट के मैदान पर इतिहास रचने का मौका है। रोहित शर्मा के पास भारतीय क्रिकेट में मिस्टर टी20 के नाम से मशहूर सुरेश रैना को पीछे छोड़ना का मौका है।

इस मामले में सुरेश रैना रह जाएंगे पीछे
अंतर्राष्ट्रीय टी20 में भले ही रोहित शर्मा सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हों लेकिन टी20 प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय की बात करें तो वह तीसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली 8556 रनों के साथ टॉप पर काबिज हैं जबकि सुरेश रैना 8392 रनों के साथ दूसरे नंबर पर हैं।
अगर राजकोट के मैदान पर रोहित शर्मा 72 रनों की पारी खेलने में कामयाब हो जाते हैं तो वह सुरेश रैना को पीछे छोड़ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर काबिज हो जाएंगे। रोहित शर्मा ने अब तक 306 टी20 पारियों में 8321 रन बनाये हैं।

चहल भी रच सकते हैं इतिहास
वहीं युजवेंद्र चहल के पास भी अंतर्राष्ट्रीय टी20 क्रिेकेट में विकेटों का पचासा पूरा करने का मौका होगा। वह इस खास मुकाम को हासिल करने से महज 3 विकेट दूर हैं, अब तक 47 विकेट झटक चुके हैं। भारत के लिए चहल से पहले जसप्रीत बुमराह और रविचंद्रन अश्विन ही भारत के लिए यह मुकाम हासिल कर सके हैं। चोट के कारण बाहर चल रहे बुमराह के टी-20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में कुल 51 विकेट हैं। अश्विन के नाम 52 विकेट हैं।
मैच से पहले चहल ने कहा है कि पहले मैच में मिली हार के बाद प्रबंधन की तरफ से कोई दबाव नहीं है।
चहल ने कहा, 'किसी तरह का दबाव नहीं है। आप जानते हैं कि तीन मैच हैं और यह एक द्विपक्षीय सीरीज है न कि नॉकआउट फॉर्मेट।'

मैच को लेकर हम पर कोई दबाव नहीं
उन्होंने कहा, 'उस दिन वह हमसे अच्छा खेले थे। हम जानते हैं कि हम उनसे बेहतर टीम हैं लेकिन बीते कुछ मैच देखे जाएं तो बांग्लादेश ने हमें हमेशा चुनौती दी है। मुश्फीकुर रहीम खासकर अच्छा खेल थे। दो मैच बचे हैं और हम एक मैच से पीछे हैं। हम अपने ऊपर विश्वास रखते हैं इसलिए हमारे ऊपर किसी तरह का दबाव नहीं है। हमें लगता है कि हम वापसी करेंगे।'
जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और कुलदीप चहल की गैरमौजूदगी में इस समय चहल सबसे अनुभवी गेंदबाज हैं। उन्होंने कहा कि इस बात का भी उन पर कोई दबाव नहीं है क्योंकि सभी गेंदबाजों के पास आईपीएल का अनुभव है।
उन्होंने कहा, 'हमारे गेंदबाजों ने सभी ने आईपीएल मैच खेले हैं इसलिए उनके पास पर्याप्त अनुभव है। मैं बस उनसे कुछ ज्यादा टी-20 मैच खेले हैं। मैं सिर्फ चार ओवर डालूंगा और बाकी के 16 दूसरे गेंदबाजों को करने हैं। इसलिए अगर पूरी टीम अच्छी गेंदबाजी करती है तो हम जीतेंगे। यह सिर्फ एक गेंदबाज की बात नहीं है।'
दोनों टीमों के बीच दूसरा टी-20 मैच सात नवंबर को खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
