Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

VIDEO : जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने रवि शास्त्री से कहा, 'मैं तेरा सिर फोड़ दूंगा'

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम को लगातार बुलंदियों तक पहुंचाने के लिए रवि शास्त्री पूरा जोर लगा रहे हैं। शास्त्री को शुक्रवार एक बार फिर टीम का मुख्य कोच चुना गया। इससे पहले उन्होंने 2017 में कोच पद संभाला था। तब से लेकर अबतक विराट कोहली की कप्तानी में भारतीय टीम ने कई उपलब्धियां हासिल कीं। शास्त्री के पास खुद मैदान पर बल्ला चलाने का बेजोड़ अनुभव है। देश के लिए 80 टेस्ट और 180 अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच खेलने वाले शास्त्री अच्छे से जानते हैं कि कैसे विरोधियों को निपटाया जाता है। एक समय तो उन्हें जब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर से सिर फोड़ने की धमकी भी मिली थी तो उन्होंने जवाब ऐसा दिया कि धमकी देने वाला क्रिकेटर फिर शर्म से पानी-पानी हो गया था।

जी हां, बेखाैफ अंदाज में बात करने वाले शास्त्री ने साल 2017 में कमेंट्री दाैरान उस किस्से का जिक्र किया था जिसमें उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर माइक व्हिटनी से धमकी मिली थी। यह बात एक टेस्ट मैच की है जो टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा था और शास्त्री बल्लेबाजी कर रहे थे। इसी दौरान शास्त्री के बल्ले निकला एक शाॅट माइक व्हिटनी(मैच में 12 वां खिलाड़ी) की ओर गया और वह सिंगल दौड़ने के लिए आगे बढ़े। इसी बीच व्हिटनी ने शास्त्री से कहा कि अगर तुम क्रीज छोड़ कर बाहर आए तो मैं तुम्हारा सिर फोड़ दूंगा।

इसके बाद शास्त्री ने व्हिटनी को जो जवाब दिया उसे शायद ही व्हिटनी कभी भूल पाए होंगे। शास्त्री ने कहा कि जैसी तुम बातें करते हो अगर ऐसी गेंदबाजी भी करते तो तुम नामुराद 12वें खिलाड़ी नहीं होते। शायद व्हिटनी को उनका जवाब मिल चुका था। बता दें कि व्हिटनी उस मैच में किसी खिलाड़ी के चोटिल होने पर फिल्डिंग करने के लिए मैदान पर आए थे। माइक व्हिटनी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं। 1981 में क्रिकेट में डेब्यू करने वाले व्हिटनी ने 1992 में क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। व्हिटनी को अपने पूरे क्रिकेट करियर में सिर्फ 12 टेस्ट मैच खेलने का ही माैका मिला पाया था।

Story first published: Saturday, August 17, 2019, 14:54 [IST]
Other articles published on Aug 17, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+