Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

इरफान पठान ने बताया कौन हैं बांग्लादेश का एमएस धोनी, जानें क्यों है पसंद

नई दिल्ली। नागपुर के मैदान पर भारत और बांग्लादेश के बीच जारी टी20 सीरीज का आखिरी मैच रविवार को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच में पूरी तैयारी के साथ उतरेंगी। जहां लगातार 8 टी20 मैच हारने के बाद भारत पहुंची बांग्लादेश की टीम के पास जीत दर्ज कर इतिहास रचने का सुनहरा मौका है वहीं विश्व कप के लिए सही टीम संयोजन को ढूंढ रही भारतीय टीम के लिए नाक का सवाल। इस बीच भारत दौरे पर आई बांग्लादेश की टीम से पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज इरफान पठान काफी प्रभावित नजर आये।

मैच से पहले इरफान पठान ने बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह की कप्तानी की जबरदस्त तारीफ की और उन्हें बांग्लादेश का एमएस धोनी बताया। इरफान पठान ने कहा कि महुमदुल्लाह में उन्हें पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की झलक देखने को मिलती है।

और पढ़ें: 3rd T20, IND vs BAN: ऋषभ पंत के सवाल पर भड़के रोहित शर्मा, बांग्लादेश ने बताया गेम प्लान

गौरतलब है कि महमुदुल्लाह की कप्तानी में बांग्लादेश की टीम ने टी-20 में पहली बार भारत को हराया है।

एक निजी टीवी चैनल से बात करते हुए इरफान पठान ने कहा, 'जब आप दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टीमों के खिलाफ मैच जीतते हैं तो इससे आपका आत्मविश्वास बढ़ता है। महमुदुल्लाह ने एक कप्तान के अच्छे गुणों को दिखाया, जिसमें मैच के दौरान किए गए कुछ बदलाव भी शामिल थे।'

उन्होंने कहा, 'उनकी कप्तानी में महेंद्र सिंह धोनी की झलक थी, क्योंकि महमुदुल्लाह ने पॉवर प्ले के बाद पार्ट टाइम गेंदबाजों का भी इस्तेमाल किया, जोकि एक रणनीति है और धोनी भी अकसर ऐसा ही करते थे।'

और पढ़ेंं: 3rd T20, IND vs BAN: सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी भारत-बांग्लादेश, क्या संजू सैमसन को मिलेगा मौका

आपको बता दें कि बांग्लादेश ने टी20 सीरीज के पहले मैच में भारत को एकतरफा अंदाज में 7 विकेट से हराया था जबकि राजकोट में खेले गए दूसरे मैच में भारत ने जबरदस्त वापसी करते हुए 8 विकेट से जीत हासिल की। फिलहाल सीरीज 1-1 से बराबरी पर चल रही है।

भारतीय टीम रविवार को नागपुर के विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन (वीसीए) स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले तीसरे और अंतिम मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी।

Story first published: Saturday, November 9, 2019, 19:59 [IST]
Other articles published on Nov 9, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+