मोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, इस खास मामले में कपिल के बराबर पहुंचे
नई दिल्ली। भारत को पहले टेस्ट में जीत दिलाने के लिए तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने तहलका मचा दिया। साउथ अफ्रीका के खिलाफ विशाखापट्टनम में हुए पहले टेस्ट की दूसरी पारी में शमी ने 5 शिकार किए। इसी के साथ भारत ने जीत हासिल कर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। वहीं शमी ने भी एक खास मामले में पूर्व आलराउंडर कपिल देव और जवागल श्रीनाथ के एक खास रिकाॅर्ड के बराबर पहुंच गए हैं।

इस मामले में पहुंचे बराबर
दरअसल, शमी ने टेस्ट क्रिकेट में 5वीं बार एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा किया। वहीं 23 साल में पहली बार किसी भारतीय तेज गेंदबाज ने भारत में टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लेने का कमाल किया है। भारत की ओर से भारतीय मैदान पर दूसरी पारी में पांच विकेट लेने वाले शमी कपिल और श्रीनाथ के बाद तीसरे तेज गेंदबाज हैं। आखिरी बार यह कमाल जवागल श्रीनाथ ने 1996 में किया था। वहीं इससे पहले कपिल देव भी भारत में दूसरी पारी के दाैरान 5 विकेट झटक चुके हैं। वहीं शमी तीसरे भारतीय तेज गेंदबाज हैं जिन्होंने भारत में किसी टेस्ट मैच की चौथी पारी में 5 विकेट लिए हैं।

दूसरी पारी में शमी बनते हैं खतरनाक
शमी के आंकड़ों पर नजर डाले तो सामने आता है कि पहली पारी में उन्होंने 34.47 की औसत से 78 विकेट लिए हैं। इसमें एक बार उन्होंने पारी में 5 विकेट लिए हैं। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 22.58 की औसत से 80 विकेट लिए हैं। इसमें उन्होंने 4 बार 5 विकेट लेने का कमाल किया है। वहीं जनवरी 2018 से देखें तो शमी ने टेस्ट में पहली पारी में 23 विकेट निकाले हैं। इसमें उनका औसत 37.56 व स्ट्राइक रेट 70.5 का रहा है। वहीं दूसरी पारी में 17.70 की औसत व 32.1 की स्ट्राइक से उन्होंने 40 विकेट लिए हैं।

इनके विकेट झटके
बता दें कि साउथ अफ्रीका की टीम ने जिस तरह से पहले टेस्ट में अपनी पहली पारी में वापसी की जज्बा दिखाया था वह चौथी पारी में पूरी तरह से धराशाई हो गया। 395 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी साउथ अफ्रीकी टीम 191 पर सिमट गई। स्पिनरों के दबदबे वाले इस मैच की चौथी पारी में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी ने कमाल दिखाया। शमी ने एक बार फिर से अपनी रफ्तार और सटीकता का बेहतरीन मुजायरा पेश किया 35 रन पर पांच लेकर प्रोटियाज पारी को समेटने में अहम भूमिका निभाई। शमी ने टेम्बा बवुमा, कप्तान फाफ डु प्लेसी, क्विंटन डिकॉक, डेन पीट और कगीसो रबाडा के विकेट झटके।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
