3rd T20, IND vs BAN: रोहित शर्मा ने धोनी को पीछे छोड़ बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, नहीं रखना चाहेंगे याद
नई दिल्ली। नागपुर में खेले गए भारत और बांग्लादेश के बीच तीसरे और आखिरी टी20 मैच में टीम इंडिया ने 30 रनों से जीत दर्ज कर सीरीज को 2-1 से जीत लिया। भारत के लिए पहले श्रेयस अय्यर (62) और केएल राहुल (52) ने मजबूत स्कोर खड़ा करने में मदद की और गेंदबाजी में दीपक चहर के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की बदौलत भारत ने 30 रन से जीत दर्ज की। नागपुर के विदर्भ क्रिकेट संघ (वीसीए) स्टेडियम में खेले जा रहे के तीसरे और अंतिम टी-20 मैच में भारतीय टीम को बेहद अहम माने जा रहे टॉस में हार का सामना करना पड़ा जिसके बाद बांग्लादेश ने उसे पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता दिया।
भारत के लिए रोहित शर्मा और शिखर धवन ने पारी की शुरुआत की लेकिन महज 2 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा आउट होकर वापस पवेलियन लौट गए। वैसे तो आये दिन नए कीर्तिमान रचने वाले शर्मा आजकल नए रिकॉर्ड बना रहे हैं पर नागपुर के मैदान पर एक ऐसा रिकॉर्ड उनके नाम हो गया जिसे वो याद नहीं रखना चाहेगे।
और पढ़ें: IND vs BAN: T-20i की बेस्ट बॉलिंग कर हैट्रिक हीरो दीपक चाहर ने किया डबल धमाका
बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा को शफी उल ने बोल्ड कर वापस पवेलियन भेजा। इसके साथ ही वह टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों में सबसे ज्यादा बार बोल्ड होकर वापस पवेलियन जाने वाले भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा अब तक 14 बार बोल्ड हुए हैं। उन्होंने इस शर्मनाक रिकॉर्ड के मामले में पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ दिया है।
एमएस धोनी अब तक 13 बार बोल्ड होकर वापस पवेलियन लौटे हैं। वहीं तीसरे नंबर पर 2 बायें हाथ के भारतीय खिलाड़ियों का कब्जा है। शिखर धवन और सुरेश रैना दोनों ही खिलाड़ी 11 बार बोल्ड होकर इस लिस्ट में तीसरे पायदान पर काबिज हैं। जबकि भारतीय टीम के नियमित कप्तान विराट कोहली 6 बार बोल्ड होकर इस लिस्ट में पांचवे पायदान पर काबिज हैं।
गौरतलब है कि भारत के लिये तेज गेंदबाज दीपक चहर ने 6 विकेट झटके जिसके दम पर भारत ने बांग्लादेश को 30 रनों से हराकर सीरीज पर 2-1 से कब्जा किया। भारत की ओर से 174 रनों के लक्ष्य का पीा करने उतरी बांग्लादेश की पूरी टीम 19.2 ओवर में 144 रनों पर ढेर हो गई।
और पढ़ें: पूर्व ओपनर श्रीकांत ने बताया, मौजूदा टी-20 टीम में फिट नहीं बैठता ये खिलाड़ी
'मैन ऑफ द मैच' चुने गए चहर ने इस मैच में सात रन देकर छह विकेट लिए। इसी के साथ वह टी-20 अंतर्राष्ट्रीय में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले गेंदबाज बन गए हैं। इसके अलावा, वह एक मैच में पांच या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले चौथे भारतीय गेंदबाज भी बने।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
