Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट कोहली ने किया खुलासा, संन्यास के बाद सीखना चाहते हैं ये एक चीज

नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया में अपनी फिटनेस और उसके प्रति रुझान के लिए युवाओं में खासे लोकप्रिय है। कोहली ने पिछले कुछ सालों से दिखाया है कि वे फिटनेस के दम पर कैसे खेल में चीजे बदल सकते हैं। नई दिल्ली में पले-बढ़े विराट कोहली ने अपनी फिटनेस के स्तर को बनाए रखने के लिए शाकाहारी भोजन की ओर रुख किया है। NDTV को दिए एक इंटरव्यू में, विराट कोहली ने कहा कि कैसे उनकी खाद्य प्राथमिकताएं पिछले कुछ वर्षों में बदल गई।

संन्यास के बाद कोहली का प्लान

संन्यास के बाद कोहली का प्लान

मजेदार बात यह है कि कोहली अभी भी एक फूडी यानी खाने-पीने के काफी शौकीन हैं। विराट कोहली ने भी कहा, वह "राजमा-चवाल, मक्खन चिकन और नान" जैसे पंजाबी घरेलू भोजन खाकर बड़े हुए हैं। भारत के कप्तान ने हालांकि कहा कि उन्होंने खाना पकाने में अपना हाथ नहीं आजमाया है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद यह कुछ ऐसा होगा जिसमें वह जरूर अपना कौशल निखारना चाहेंगे। कोहली ने कहा, "जब से मैं एक बच्चा था, मैं एक फूडी हूं। मुझे खाना बहुत पसंद था, तब मैं बहुत सारे जंक फूड खा लेता था। लेकिन फिर मैंने यात्रा करना शुरू कर दिया और विभिन्न व्यंजनों की कोशिश करने लगा। लेकिन हां मुझे खाना बहुत पसंद है .... अच्छा बना हुआ खाना मुझे पसंद है, "कोहली ने साक्षात्कार में कहा।

शाकाहारी हैं विराट कोहली-

शाकाहारी हैं विराट कोहली-

कोहली ने कहा, "मैं कुक नहीं, लेकिन मैं स्वाद को समझता हूं, मैं समझता हूं कि कोई डिश कितनी अच्छी तरह पकी है, इसलिए मैं इसे सीख सकता हूं। जब मैं क्रिकेट से संन्यास ले लूंगा तो मुझे लगता है कि खाना बनाना एक ऐसी चीज है जिसको मैं ट्राई करना चाहूंगा। मैं निश्चित रूप से इसमें दिलचस्पी लूंगा।" कोहली हाल ही में 31 साल के हुए हैं।

केएल राहुल के साथ रिलेशनशिप की बात पर अथिया शेट्टी ने तोड़ी अपनी चुप्पी

आराम के बाद 14 नवंबर से देंगे 'टेस्ट'

आराम के बाद 14 नवंबर से देंगे 'टेस्ट'

बता दें कि कोहली को बांग्लादेश के खिलाफ चल रही टी 20 इंटरनेशनल (टी 20 आई) श्रृंखला से आराम दिया गया है। क्रिकेट से अपने ब्रेक के दौरान, कोहली ने पत्नी और बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के साथ भूटान में अपना 31 वां जन्मदिन मनाया। 31 वर्षीय कोहली अब बांग्लादेश के खिलाफ 14 नवंबर से शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारत की अगुआई करेंगे। इस सीरीज का पहला मैच इंदौर में और दूसरा मैच 22 नवंबर से कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट होगा।

Story first published: Sunday, November 10, 2019, 16:00 [IST]
Other articles published on Nov 10, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+