IPL 2019: रोहित शर्मा ने बताया कौन भरेगा विश्व कप के लिए खाली एकमात्र स्लॉट
नई दिल्ली। चेन्नई की टीम को सीजन की पहली करारी हार का स्वाद चखाने के बाद मुंबई की टीम के हौसले बुलंदी पर हैं। हार्दिक पांड्या और लसिथ मलिंग की अगुवाई में जेसन बेहरनडॉर्फ ने भी उल्लेखनीय गेंदबाजी प्रदर्शन करके टीम को एक उम्दा बॉलिंग युनिट बनाया है। वहीं, बैटिंग में मुंबई के पास एक से एक शानदार बल्लेबाजों की भरमार वैसे ही है लेकिन हार्दिक के रूप में डेथ ओवर में एक एक्स फैक्टर की मौजूदगी ने इस टीम को काफी शक्ति प्रदान की है।

IPL को लेकर रोहित की अलग राय-
पांड्या जैसे खिलाड़ियों के लिए आईपीएल में किया गया मैच विनिंग प्रदर्शन काफी मायने रखता है और मैच के बाद पांड्या ने कहा भी है कि अब वे केवल आईपीएल और विश्व कप में भारत को जीत दिलाने पर फोकस कर रहे हैं। लेकिन टीम के कप्तान रोहित शर्मा के विचार इस बारे में थोड़े अलग हैं। आईपीएल के 12 मई के खत्म होने के कुछ दिनों बाद ही विश्व कप शुरू हो जाएगा।

'आईपीएल के प्रदर्शन पर विश्व टीम नहीं चुनी जा सकती'
ऐसे में रोहित ने कहा है- 'चयनकर्ता आईपीएल में खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर नजर रखेंगे लेकिन मुझे लगता है आईपीएल में किया गया प्रदर्शन विश्व कप में टीम चयन के लिए आधार नहीं होना चाहिए। आप एक 20 ओवर के टूर्नामेंट के प्रदर्शन के आधार पर 50 ओवर के फार्मेट के लिए टीम नहीं चुन सकते हैं।' इसके साथ ही रोहित ने कहा कि हमने पिछले चार सालों में काफी वनडे और टी-20 मैच खेले हैं ऐसे में हमको पता होना चाहिए हमें विश्व कप के लिए कौन से खिलाड़ी चाहिए।
IPL 2019: 12 घंटे के अंदर लसिथ मलिंगा ने दो देशों में खेलकर चटकाए 10 विकेट

विश्व कप के लिए केवल 1 स्लॉट का खेल-
हालांकि रोहित ने यह जरूर माना है कि आईपीएल खेलने से उसके बाद आने वाले अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट में मदद मिलती है। रोहित का मानना है भारतीय टीम विश्व कप के लिए लगभग तैयार हो चुकी है। केवल एक स्लॉट को लेकर कुछ पेशोपश है जिसके लिए कप्तान विराट कोहली की प्राथमिकता ही सबसे अहम होगी। ऐसे में विराट और रवि शास्त्री ही यह तय करेंगे कि विश्व कप में उनको कैसी टीम चाहिए और कौन अतिरिक्त खिलाड़ी होंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
