NZvsSL: 45 रन से हारा श्रीलंका, इस वजह से लगा पूरी टीम पर जुर्माना
नई दिल्ली। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच खेले गया वनडे मैच श्रीलंका के लिए बुरे सपने की तरह साबित हुआ। जेम्स नीशम और मार्टिन गप्टिल की तूफानी पारी की बदौलत श्रीलंका को 45 रन से हार तो मिली ही इसके साथ ही श्रीलंका को एक और झटका लगा। माउंट मांग्नुई में खेले गए पहले वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने श्रीलंका टीम पर धीमी ओवर गति के कारण जुर्माना लगा दिया। आईसीसी मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने लसिथ मलिंगा की टीम को तय समय में एक ओवर कम गेंदबाजी करने का दोषी पाया।
आईसीसी की तरफ से जारी बयान में कहा गया कि 'आईसीसी की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के मुताबिक, खिलाड़ी अगर धीमी ओवर गति के दोषी पाए जाते हैं तो उन पर मैच फीस का 10 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है जबकि उनके कप्तान पर दोगुना जुर्माना लगाया जाता है। इस कारण मलिंगा पर 20 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है जबकि उनके खिलाड़ियों पर 10 फीसदी का जुर्माना लगाया गया है।'
मलिंगा पर लग सकता है एक मैच का प्रतिबंध: श्रीलंका के कप्तान लासिथ मलिंगा पर अब इस बात के संकट मंडरा रहे हैं कि 12 महीने के अंडर दोबारा ऐसा होता है तो टीम मलिंगा पर एक मैच का प्रतिबंध लग सकता है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
