Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

'द वॉल' राहुल द्रविड़ को ICC ने इस अवॉर्ड से किया सम्मानित, बने 5वें भारतीय

नई दिल्ली। टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर और 'द वॉल' के नाम से फेमस राहुल द्रविड़ ने आज अपना आईसीसी हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड हासिल किया है। राहुल द्रविड़ इस सम्मान को पाने वाले पांचवें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। आईसीसी ने जुलाई में ही राहुल द्रविड़ को आईसीसी हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड देने का ऐलान कर दिया था। भारतीय जूनियर टीम के हेड कोच राहुल द्रविड़ उस समय व्यस्त थे और अपना ये अवॉर्ड नहीं ले पाए थे।

गावस्कर के हाथों मिला अवॉर्ड

गावस्कर के हाथों मिला अवॉर्ड

राहुल द्रविड़ ने आज यानी एक नवंबर को तिरुवनंतपुरम में ये अवॉर्ड सुनील गावस्कर के हाथों से ग्रहण किया है। बता दें कि राहुल द्रविड़ के साथ ऑस्ट्रेलिया के रिकी पॉन्टिंग और इंग्लैंड की पूर्व महिला क्रिकेटर क्लेयर टेलर को भी इसी साल जुलाई में आईसीसी हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। जब यह अवॉर्ड सेरेमनी थी तो द्रविड़ कोचिंग में बिजी होने के कारण डबलिन में हुए उस आयोजन का हिस्सा नहीं बन पाए थे।

हॉल ऑफ फेम पाने वाले 5वें भारतीय बने द्रविड़

हॉल ऑफ फेम पाने वाले 5वें भारतीय बने द्रविड़

हालांकि, राहुल द्रविड़ ने उस समय वीडियो संदेश के जरिए आईसीसी का आभार जताया था। द वॉल ने कहा था, "हॉल ऑफ फेम में शामिल होना सम्मान और गर्व की बात है। सम्मानित वर्ग में शामिल करने के लिए मैं आईसीसी का शुक्रियाअदा करता हूं। मैंने जिन्हें अपना आइडल माना उनके साथ इस सम्मानित लिस्ट में शामिल किया जाना सौभाग्या की बात है।" बता दें कि भारत की ओर से इस लिस्ट में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव, सुनील गावस्कर और अनिल कुंबले हैं।

इन क्रिकेटरों को एक साथ मिला था हॉल ऑफ फेम

इन क्रिकेटरों को एक साथ मिला था हॉल ऑफ फेम

राहुल द्रविड़ से पहले यह सम्मान साल 2009 में बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और सुनील गावस्कर को एक साथ मिला था। इसके बाद साल 2015 में हॉल ऑफ फेम से पूर्व कप्तान और कोच अनिल कुंबले को आईसीसी द्वारा सम्मानित किया गया था। राहुल द्रविड़ ने आज इसी इलीट लिस्ट में शामिल और दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से अपना आईसीसी हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड हासिल किया है।

अब तक 87 क्रिकेटरों को मिला है हॉल ऑफ फेम

अब तक 87 क्रिकेटरों को मिला है हॉल ऑफ फेम

हॉल ऑफ फेम सम्मान पाने वाले खिलाड़ियों की संख्या अब 87 हो गई है। इसमें 80 पुरुष और 7 महिला क्रिकेटर हैं। आईसीसी हॉल ऑफ फेम सम्मान पाने वालों की लिस्ट में सबसे ज्यादा इंग्लैंड (28) के खिलाड़ी हैं। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया (25), वेस्टइंडीज(18), पाकिस्तान (5), भारत (5), न्यूजीलैंड (3), साउथ अफ्रीका (2) और श्रीलंका के एक खिलाड़ी का नाम शामिल है। आईसीसी ने हॉल ऑफ फेम अवॉर्ड देने की शुरुआत साल 2009 में ही की थी।

देखें वीडियो

Story first published: Thursday, November 1, 2018, 14:28 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2018
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+