IND vs BAN: दिल्ली में खराब वायु प्रदूषण के बीच बीसीसीआई ने दिया मैच पर अपडेट
नई दिल्ली: शनिवार शाम को हुई हल्की बारिश ने दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के अधिकारियों के लिए स्थिति बदतर बना दी है क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में स्मॉग की स्थिति बद से बदतर हो गई है। भारत और बांग्लादेश के बीच रविवार को यहां अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाने वाले टी 20 आई सीरीज का उद्घाटन मैच अरुण जेटली स्टेडियम में ही खेला जाएगा। डीडीसीए के अधिकारी और ग्राउंड्समैन इस बात पर नजर रख रहे हैं कि खेल के समय के साथ स्मॉग में सुधार हो जाए।
इसी बीच बीसीसीआई सूत्रों ने समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से कहा है कि अभी इस मैच रद्द करने को लेकर कोई फैसला नहीं किया गया है क्योंकि अभी से कुछ भी फैसला करना जल्दबाजी होगी। मैच का समय शाम में 7 बजे से है।
बता दें कि रविवार की सुबह अधिकांश दिल्ली में हवा की गुणवत्ता गंभीर 'श्रेणी में थी। आईटीओ में AQI का स्तर 488 था, जबकि आनंद विहार और आरके पुरम में स्तर क्रमशः 483 और 457 थे।
डीडीसीए के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से बात करते हुए कहा कि ग्राउंडस्टाफ ऐसे में असहाय हैं और यह सब अब प्रकृति और प्रार्थना पर निर्भर करता है। "इस विश्वास के विपरीत कि शनिवार को बारिश मददगार साबित होगी, हुआ इससे उल्टा क्योंकि इस समय सबसे खराब है स्थिति। दृश्यता कम है। उम्मीद है कि धूप निकलेगी।" अधिकारी ने कहा, "मैच के लिए बहुत मुश्किल होगा। हम इस तरह के परिदृश्य में असहाय हैं और केवल यही प्रार्थना कर सकते हैं कि मैच हो।"
यह पूछे जाने पर कि क्या मैच पर फैसला रेफरी द्वारा लिया जाएगा, अधिकारी ने कहा कि इसमें अंपायर शामिल होंगे और ग्राउंडस्टाफ से भी सलाह ली जा सकती है। उन्होंने कहा, "मैच रेफरी को कॉल करना होगा और वह अंपायरों से परामर्श करेगा। वे मैच के बारे में फैसला करने के लिए ग्राउंडस्टाफ से भी जांच कर सकते हैं कि अगर हालत उसी तरह से बनी रहती है या नही। मौसम और शाम को चीजें बदल सकती हैं। लेकिन अगर आप वर्तमान परिदृश्य को देखें, तो चीजें थोड़ा गंभीर हैं, "उन्होंने कहा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
