IPL 2019: विलियमसन या वार्नर, कौन होगा सनराइजर्स हैदराबाद का कप्तान? लक्ष्मण ने दिया जवाब
नई दिल्ली। आईपीएल का 12वां सीजन 23 मार्च से शुरू हो जाएगा और वीवीएस लक्ष्मण जैसे दिग्गज को आप एक बार फिर से कमेंट्री के बजाए सनराइजर्स हैदराबाद के मार्गदर्शक रूप में देखेंगे। लक्ष्मण भी इस चुनौती के लिए खासे उत्साहित हैं और वे कहते हैं कि उनके लिए सबसे ज्यादा मजेदार बात ऑस्ट्रेलियाई पूर्व ऑलराउंडर टॉम मूडी और स्पिन के जादूगर रह चुके मुथैया मुरलीधरन के साथ काम करना होगी।
इसके साथ ही लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के ओपनिंग बल्लेबाज डेविड वार्नर की वापसी का स्वागत करते हुए कहा है कि वार्नर दुनिया के बेस्ट बल्लेबाजों में शामिल हैं और पिछले चार-पांच सालों से उन्होंने हैदराबाद की टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उनकी वापसी से टीम की ताकत में निश्चित तौर पर इजाफा होगा। लक्ष्मण ने ये बात हैदराबाद टाइम्स के साथ की गई चैट के दौरान कही। वहीं, लक्ष्मण इस सवाल को अभी टाल गए हैं कि हैदराबाद की कप्तानी वार्नर या केन विलियमसन में से कौन करेगा।
लक्ष्मण ने कहा कि टीम की कप्तानी का फैसला टीम प्रबंधन ही करेगी। आपको बता दें कि डेविड वार्नर पिछले साल बॉल टेपरिंग विवाद के बाद एक साल का निलंबन झेल चुके हैं और अब वापस क्रिकेट के मैदान में वापसी के लिए तैयार हैं। इसके अलावा टीम की गेंदबाजी ईकाई की विशेष रूप से सराहना करते हुए लक्ष्मण ने बताया कि हमारे पास शाकिब उल हसन, राशिद खान और शाहबाज नदीम जैसी स्पिन तिकड़ी है जो हमारे गेंदबाजी को बेजोड़ बनाती है। वहीं, इस बार की नीलामी में जॉनी बेयरस्टो को चुनने से भी टीम को मजबूती मिलेगी।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
