Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs BAN T-20 : रोहित शर्मा की चोट पर आया बड़ा अपडेट, जानें पहला मैच खेल पाएंगे या नहीं

India vs Ban 1st T20I: Rohit Sharma injured, gets hit on thigh during practice | वनइंडिया हिंदी

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा शुक्रवार के दिन अभ्यास के दाैरान चोटिल हो गए थे। उनके चोटिल होने की खबर सामने आई तो क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका लगा। आशंका होने लगी कि रोहित चोट के कारण अब बांग्लादेश के खिलाफ होने जा रही 3 टी20 मैचों की सीरीज का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। लेकिन अब उनकी चोट को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया। खबर है कि रोहित बताैर कप्तान 3 नवंबर से शुरू हो रही सीरीज के पहले मैच का हिस्सा रहेंगे।

फिट हैं रोहित

फिट हैं रोहित

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के मीडिया मैनेजर ने टीम की तरफ से जारी बयान में कहा, ''नेट में बल्लेबाजी करते हुए रोहित शर्मा के पेट के बाए हिस्से में गेंद लगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी चोट की जांच करने के बाद पुष्टि करती है कि वह पहले टी20 के लिए फिट और उपलब्ध हैं। बता दें कि अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गए हैं। उन्होंने अपनी बाईं जांघ को घायल कर लिया। दाएं हाथ के बल्लेबाज को अभ्यास सत्र बीच में छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। रोहित ने चोट का सामना तब किया जब वह नेट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे और एक गेंद ने उनको घायल कर दिया।

पंत दिखे थे प्रैक्टिस करते

पंत दिखे थे प्रैक्टिस करते

मैच प्रैक्किटस के दाैरान संजू सैमसन, जिन्हें भारत के सीमित ओवरों के लिए शामिल किया गया था, को दूसरों के साथ अभ्यास करते हुए देखा गया जबकि ऋषभ पंत ने स्टंप्स के पीछे कुछ ज्यादा समय बिताया। शिवम दुबे, जिनके पास दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ श्रृंखला में भारत ए के लिए शानदार प्रदर्शन था वह भी मुख्य कोच रवि शास्त्री के साथ समय बिताते हुए नजर आए। अजीत अगरकर के नाम है ऐसा रिकाॅर्ड जो कोहली और रोहित जैसे बल्लेबाज भी नहीं तोड़ सके बता दें कि रोहित को टी20 सीरीज की कप्तानी मिली है। विराट कोहली को इस सीरीज से आराम दिया गया है।

फाॅर्म में हैं रोहित

फाॅर्म में हैं रोहित

विराट कोहली को आराम दिया है। तीन टी20 मैचों की सीरीज की शुरूआत 3 नवंबर को होगी, जिसकी कमान रोहित के हाथों रहेगी। रोहित का बल्ला इस साल आग उगल रहा है। उनकी माैजूदगी में बांग्लादेश के लिए अच्छा प्रदर्शन कर पाना मुश्किल हो जाएगा। रोहित ने हाल ही में विंडीज के खिलाफ हुई टेस्ट सीरीज दाैरान 2 शतक और एक दोहरा शतक जड़ा था।

Story first published: Saturday, November 2, 2019, 9:24 [IST]
Other articles published on Nov 2, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+