दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट ने किया खुलासा, इस वजह से भारत दौरे के लिए नहीं चुने गए डेल स्टेन
नई दिल्ली:डेल स्टेन ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है लेकिन वे टी20 और वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखेंगे। हाल में ही दक्षिण अफ्रीका ने भारत दौरे के लिए अपनी टेस्ट और टी20 टीम की घोषणा की है। स्टेन टी20 टीम में जगह नहीं बना पाए हैं जिससे काफी लोगों को आश्चर्य हुआ है। स्टेन ने केवल सफेद गेंद पर ध्यान लगाने के लिए ही टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। ऐसे में दक्षिण अफ्रीका बोर्ड द्वारा स्टेन को ना चुना जाना कई सवाल खड़े करता है।
इसी बीच स्टेन ने भी अपने आप को ना चुने जाने पर एक दो ऐसे ट्वीट किए जिसको लेकर असमंजस और भी ज्यादा बढ़ गया। दरअसल स्टेन ने ट्विटर पर एक यूजर की उस बात का जवाब दिया, जिसमें उसने कहा कि क्रिस मॉरिस को टी20 सीरीज के लिए इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उन्होंने इसके लिए खुद को अनुपलब्ध बताया था। इस पर स्टेन ने मजाकिया जवाब देते हुए कहा, 'मैंने तो खुद को उपलब्ध बताया था लेकिन पक्के तौर पर कोचिंग स्टाफ के फेरबदल में मेरा नंबर खो दिया।'
इतना ही नहीं, स्टेन ने विराट कोहली और करोड़ों लोगों से भी अपनी अनुपलब्धता के लिए माफी मांगी। इसके सब घटनाक्रमों के बाद भी स्टेन को टी20 सीरीज से बाहर रखने की वजह पता नहीं लग सकी। लेकिन अब क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने ही इस बात का खुलासा करते हुए बताया कि स्टेन अभी तक मेडिकल तौर पर तैयार नहीं और हमारी जानकारी में यह बात एकदम साफ है। यह बात दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट के एक्टिंग डायरेक्टर कोरी वैन ज़ाइल ने कही।
बता दें कि 36 साल के स्टेन को कंधे की चोट के चलते विश्व कप से भी बाहर होना पड़ा था। इससे पहले इसी चोट के कारण वे आईपीएल 2019 से भी बाहर हो गए थे। स्टेन फिलहाल अपनी इसी चोट से उभर रहे हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
