Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

दुनिया के सबसे भारी क्रिकेटर ने खेली धमाकेदार पारी, लगाए इतने चाैके-छक्के

नई दिल्ली। कैरिबियाई प्रीमियर लीग(सीपीएल) 2019 में दुनिया के सबसे भारी क्रिकेटर रहकीम कॉर्नवाल ने धमाकेदार पारी खेलते हुए सबका दिल जीत लिया है। सीपीएल के 24वें मुकाबले में रहकीम ने सेंट लूसिया की ओर से खेलते हुए जमैका तल्लावास के गेंदबाजों की क्लास लगाते हुए शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। उनकी इस पारी की बदाैलत सेंट लूसिया जीत हासिल करने में भी कामयाब रहा। रहकीम ने 25 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें 4 चाैकों के साथ-साथ 5 गगनचुंबी छक्के भी शामिल रहे।

सेंट लूसिया ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। जमैका ने 7 विकेट खोकर निर्धारित 20 ओवर में 165 रन बनाए। उनकी तरफ से ड्वेन स्मिथ ने 38 गेंदों में 58 रनों की बड़ी पारी खेली। जवाब में उतरी सेंट लूसिया ने तेज शुरूआथ की। रहकीम के साथ विकेटकीपर आंद्रे फ्लेचर ओपनिंग करने उतरे। दोनों ने पहले विकेट के लिए 49 रन जोड़ते हुए टीम को लक्ष्य की ओर बढ़ा दिया। रहकीम जब आउट हुए तो वह अपना काम कर चुके थे। उस समय सेंट लूसिया का स्कोर 7 ओर में 79 पहुंच चुका था। इसके बाद मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने छोटी पारियां खेल टीम को 5 गेंदें शेष रहते 4 विकेट से टीम को जीत दिला दी।

रहकीम विंडीज टीम के बल्लेबाज हैं। उन्हें दुनिया का सबसे भारी भरकम क्रिकेटर माना जाता है। उनका वजन 140 किलो तो हाइट 6 फुट 4 इंच है। रहकीम कॉर्नवॉल इससे पहले भी कई बार फर्स्ट क्लास क्रिकेट मैचेस में क्रिकेट फैंस का दिल जीत चुके हैं। बता दें कि यह सेंट लूसिया की 9 मैचों में तीसरी जीत रही और वह अंक तालिका में चाैथे स्थान पर है। 6 टीमों के बीच चल रही इस लीग में अंतिम स्थान पर जमैका है जो सिर्फ 2 मैच ही जीत सकी है।

Story first published: Saturday, September 28, 2019, 13:53 [IST]
Other articles published on Sep 28, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+