Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देवधर ट्रॉफी जीतने से चूके शुबमन गिल, लेकिन तोड़ गए कोहली का 10 साल पुराना रिकाॅर्ड

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेटर शुबमन गिल की कप्तानी में इंडिया-सी देवधर ट्रॉफी का खिताब जीतने से चूक गई है। झारखंड के जेएससीए स्टेडियम में सोमवार खेले गए इस खिताबी मुकाबले में इंडिया-सी को इंडिया-बी के हाथों 51 रनों से हार का सामना करना पड़ा। शुबमन गिल भले ही टीम को खिताब नहीं दिला सके हों, लेकिन वो राष्ट्रीय टीम के कप्तान विराट कोहली का एक 10 साल पुराना रिकाॅर्ड तोड़ गए हैं। क्या है वो रिकाॅर्ड आइए जानें-

दरअस, शुबमन देवधर ट्रॉफी के फाइनल में कप्तानी करने वाले सबसे युवा कप्तान बन गए हैं। शुबमन ने 20 साल और 57 दिनों की उम्र में यह गाैरव हासिल किया है, जबकि उनसे पहले विराट कोहली साल 2009-10 सेशन में नॉर्थ जोन की तरफ से कप्तानी का जिम्मा संभाला था। उस समय कोहली की उम्र 21 साल और 124 दिन थी।

बता दें कि इस फाइनल मुकाबले में इंडिया-बी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 283 रन बनाए। उनके लिए केदार जाधव (86), यशस्वी जायसवाल (54) के बाद कृष्णप्पा गौतम ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। इंडिया सी के लिए यह टारगेट ज्यादा मुश्किल नहीं लग रहा था, लेकिन विरोधी टीम के बाएं हाथ के लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज नदीम भारी पड़ गए। जवाब में उतरी इंडिया सी निर्धारित 50 ओवरों में नौ विकेट पर 232 रनों पर ही सिमट गई। शाहबाज नदीम ने 32 रन देकर चार विकेट हासिल किए, जो शुबमन की टीम के लिए हार का कारण बने।

बता दें कि शुभमन गिल को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम में शामिल किया गया था लेकिन उन्हें प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बनाया गया। गौरतलब है कि भारत ने यह सीरीज एकतरफा अंदाज में 3-0 से जीतकर नया इतिहास रच दिया था।

Story first published: Tuesday, November 5, 2019, 9:04 [IST]
Other articles published on Nov 5, 2019
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+