ICC ODI Rankings: बुमराह-कोहली टॉप पर बरकरार, मुजीब उर रहमान ने रबाडा को पछाड़ा
नई दिल्ली: अगस्त के बाद से एकदिवसीय मैच नहीं खेलने के बावजूद, भारत के कप्तान विराट कोहली और तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह क्रमशः आईसीसी वनडे रैंकिंग में बल्लेबाजों और गेंदबाजों कि लिस्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। वनडे मैचों की बात करें तो मेन इन ब्लू 'आखिरी बार वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के तीसरे गेम में खेलने उतरी थी। तब कोहली ने एक शानदार शतक जमाकर भारत को सीरीज 2-0 से जीतने में मदद की और मैन ऑफ द मैच और सीरीज पुरस्कारों पर भी कब्जा किया था।

कोहली के बाद रोहित का नंबर-
ताजा रैंकिंग में, कोहली 895 रेटिंग अंक के साथ आगे हैं। उप-कप्तान रोहित शर्मा 863 रेटिंग अंकों के साथ कोहली के बाद दूसरे स्थान पर हैं। टॉप -10 में कोई और भारतीय नहीं है क्योंकि सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 19 वें स्थान पर आ गए हैं। वहीं गेंदबाजों में बुमराह गेंदबाजों के लिए नवीनतम रैंकिंग में 797 रेटिंग अंकों के साथ टॉप पर विराजमान हैं। सूची में दूसरे नंबर पर कीवी पेसर ट्रेंट बोल्ट हैं जिनके नाम पर 740 रेटिंग अंक हैं। अफगानिस्तान के स्पिनर मुजीब उर रहमान ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने अच्छे प्रदर्शन के बाद दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा को तीसरे स्थान से हटा दिया।

मुजीब ने किया रबाडा को पीछे-
वहीं ऑल-राउंडर की सूची में, भारतीय टीम के लिए अकेले हार्दिक पांड्या हैं जो 246 रेटिंग अंकों के साथ 10वें स्थान पर है। इंग्लैंड के विश्व कप विजेता हीरो बेन स्टोक्स 319 रेटिंग अंकों के साथ चार्ट में शीर्ष पर बने हुए हैं। दिसंबर में तीन मैचों की सीरीज में वेस्टइंडीज की मेजबानी करने पर भारत 50 ओवर के मैच में अगली बार खेलेगा करेगा। कप्तान कोहली के पास शीर्ष पर अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका होगा, हालांकि बुमराह और पांड्या के बारे में भी ऐसा नहीं कहा जा सकता है जो अभी भी अपनी चोटों से जूझ रहे हैं और टीम से बाहर चल रहे हैं।
IND vs BAN: शोएब अख्तर ने कहा- भारत ने साबित कर दिया कौन है बॉस

अब टेस्ट की बारी-
फिलहाल भारतीय टीम अगले विश्व कप को ध्यान रखते हुए बेहद की कम वनडे मैचों में खेल रही है। अगला विश्व कप ऑस्ट्रेलिया में होगा जो एक टी-20 विश्व कप होगा जिसके मद्देनजर इस समय दुनिया की सभी टॉप टीमें टी-20 पर ही ध्यान केंद्रित कर रही हैं। भारतीय टीम ने भी हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली है जिसमें उसको 2-1 से जीत मिली है। अब भारत को 14 नवंबर से इंदौर में दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलना है। इसके बाद 22 नवंबर को सीरीज का दूसरा मुकाबला होगा जो कोलकाता के ईडन गार्डन्स में डे-नाइट टेस्ट के तौर पर खेला जाएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
