IPL 2019: रहाणे की नजरें विश्व कप में 'ऑटोमैटिक एंट्री' पर, जानें क्या है उनका प्लान
नई दिल्ली। भारतीय टीम में किसी बल्लेबाजी नंबर के लिए अगर सबसे ज्यादा बात हो रही है तो वह नंबर चार है। इस नंबर पर इतने बल्लेबाज खेल चुके हैं कि अब यह बैटिंग ऑर्डर अपने आप में एक अजूबा बन गया है। भारत ने पिछले कुछ महीनों में इस नंबर पर अंबाती रायडू, ऋषभ पंत, विजय शंकर, धोनी और यहां तक कि खुद कप्तान कोहली को भी बल्लेबाजी करने उतारा है। खास बात यह भी है कि टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री खुद यह कह चुके हैं कि कोहली को विश्व कप में नंबर चार पर बल्लेबाजी के लिए उतारा जा सकता है।

आईपीएल बनाएगा विश्व का रास्ता-
विश्व कप से पहले सभी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट समाप्त होने के बाद भारत के पास ले देकर अब आईपीएल ही बचा है। इस प्रतियोगिता में एक खिलाड़ी ऐसा भी है जो इस नंबर पर अपनी निगाहें जमाए बैठा है। ये खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि राजस्थान रॉयल्स के कप्तान आजिंक्य रहाणे हैं। रहाणे का मानना है कि आईपीएल में बेहतर प्रदर्शन करके वे विश्व कप में जगह बनाने के करीब पहुंच सकते हैं। रहाणे ने इस बारे में बात करते हुए बताया, 'टूर्नामेंट कोई भी हो आपको रन बनाने होते हैं। इस समय मेरे लिए सबसे जरूरी राजस्थान रॉयल्स के लिए प्रदर्शन करना है। मैं अच्छा करता हूं तो खुद ही विश्व कप के लिए जगह बन जाएगी।'

स्टीव स्मिथ के साथ खेलेंगे रहाणे-
वहीं आईपीएल में अपने कप्तानी के रोल पर बात करते हुए बात करते हुए रहाणे ने कहा कि उन पर इसको लेकर कोई दबाव नहीं है। जबकि स्टीव स्मिथ की वापसी को लेकर खुश रहाणे ने कहा, 'शुरू में कोहली की चोट के कारण हमको नहीं पता था कि वे खेलेंगे या नहीं लेकिन जब उन्होंने बताया कि वह आ रहे हैं तो यह हमारे लिए बड़ी बात है। उनके रिकॉर्ड शानदार हैं।'
World Cup 2019: टीम इंडिया में नंबर चार पर बैटिंग के लिए पोटिंग ने सुझाया एक नया नाम

रहाणे को मिला वार्न का साथ-
इसके अलावा शेन वार्न के बारे में बात करते हुए रहाणे ने बताया कि वार्न लीजेंड हैं और बतौर मेंटर राजस्थान रॉयल्स से उनके जुड़ने का हमको काफी फायदा मिला है। वे बहुत बारीक चीजों पर काम करते हैं और उनको क्रिकेट के बारे में बातें करना पसंद हैं। इस दौरान रहाणे ने भारत को ऑस्ट्रेलिया में मिली पर भी बात की और इसको बेहद खास बताया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
