IND vs BAN: ईडन में बेल बजाकर डे-नाइट टेस्ट शुरू करेंगी ममता बनर्जी और शेख हसीना
नई दिल्ली: बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता के ईडन गार्डन्स में होने वाले डे-नाइट टेस्ट मैच में ईडन की बेल बजाएंगी। 22-26 नवंबर से भारत का पहला डे-नाइट टेस्ट शुरू होने जा रहा है और ईडन गार्डन में मैच से परंपरा के तहत स्टेडियम में लगी घंटी बजाई जाती है।
क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सचिव अविषेक डालमिया ने ईडन गार्डन्स में पत्रकारों से कहा, दोनों को पहले दिन का खेल शुरू करने से पहले घंटी बजाने के समारोह में देखा जाएगा। भारत और बांग्लादेश ईडन में अपना पहला गुलाबी गेंद टेस्ट खेलेंगे और शेख हसीना सौरव गांगुली के बुलावे पर आ रहीं हैं। इस दौरान पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ भी शामिल होंगे।
इसके साथ ही सीएबी भारतीय खेल सितारों का भी स्वागत करेगा जिसमें क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर, ओलंपिक चैंपियन अभिनव बिंद्रा, टेनिस स्टार सानिया मिर्जा, विश्व बैडमिंटन चैंपियन पीवी सिंधु और छह बार की मुक्केबाजी विश्व चैंपियन मैरी कॉम शामिल हैं। इस अवसर पर विशेष रूप से डिजाइन किए गए स्मृति चिन्ह गणमान्य व्यक्तियों को दिए जाएंगे।
इसके अलावा सीएबी 2000 में बांग्लादेश-भारत के पहले टेस्ट में टीम के सदस्यों का स्वागत करेगा। इस मैच के साथ ही बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने टेस्ट कप्तान के रूप में पदार्पण किया था। ईडन गार्डन्स में एक खास परंपरा के तहत मैच शुरू होता है। स्टेडियम में लगी को पहले बजाकर मैच शुरू होने का संकेत दिया जाता है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के नवनिर्वाचित अध्यक्ष सौरव गांगुली और उनकी टीम ने पिंक-बॉल टेस्ट के एक दिन बाद घंटी बजाने के लिए मौजूदा विश्व शतरंज चैंपियन- मैग्नस कार्लसन और पूर्व विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद को आमंत्रित किया है।
सौरव गांगुली और बीसीसीआई को मैग्नस कार्लसन की पुष्टि का इंतजार है। क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ बंगाल के सूत्रों के अनुसार, जैसा कि क्रिकेटनेक्स्ट में बताया गया है, आनंद ने पहले ही बीसीसीआई का प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
