For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

विदेशी धरती पर जीत को लोग ज्यादा अहमियत देते हैं- रवींद्र जडेजा

सेंट कीट्स। टीम इंडिया के ऑलराउंडर रवींद्र जड़ेजा का मानना है कि विदेशी धरती पर जीत हासिल करना काफी अहम होता है, लोग विदेशी धरती पर टीम के प्रदर्शन पर खासा ध्यान देते हैं। कोच अनिल कुंबले की अगुवाई में टीम इंडिया वेस्टइंडीज में चार टेस्ट मैचों की श्रंखला खेलेगी, रवींद्र जडेजा 17 सदस्यीय टीम का हिस्सा है।

Video- कुंबले ने संभाली गेंदाबाजी की जिम्मेदारी

दूसरे तीन दिवसीय वार्म अप मैच में उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया था। जडेजा ने इस मैच में तीन विकेट हासिल किये। दूसरे वार्म अप मैच में अश्विन, जडेजा और अमित मिश्रा ने बेहतरीन गेंदबाजी की और वेस्टइंडीज इलेवन को 180 रन पर ऑलआउट कर दिया था। वहीं पहले दिन का खेल खत्म होने पर भारत का स्कोर 93 रन 3 विकेट के नुकसान पर था।

पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद मीडिया से बात करते हुए जडेजा ने कहा कि लोग भारत में भारत की जीत याद नहीं रखते हैं बल्कि वह विदेश जमीन पर टीम की जीत को ज्यादा अहमियत देते हैं। जडेजा ने कहा कि आजकल लोग इस बात पर ज्यादा ध्यान देते हैं कि हमने विदेशी धरती पर कितने टेस्ट या वनडे मैच जीते। इसलिए हमारा ध्यान इसपर है और हम वेस्टइंडीज में जीत हासिल करना चाहते हैं।

VIDEO: घुड़सवारी करते हुए जडेजा जा पहुंचे समंदर के बीच..

जडेजा ने कहा कि लोग कहते हैं कि हम भारत में आसानी से जीत जाते हैं, लेकिन हम इस मानसिकता को बदलना चाहते हैं। हम युवा टीम हैं और सभी खिलाड़ी विदेशी जमीन पर जीत दर्ज करना चाहते है। हमारी फिटनेस और उर्जा काफी अच्छी है, हमने अच्छा अभ्यास भी किया है। ऐसे में हम इस टेस्ट सीरीज को जीतने की ओर देख रहे हैं।

रवींद्र जडेजा ने टीम इंडिया की ओर से सिर्फ 16 टेस्ट मैच खेले हैं और उन्होंने टेस्ट टीम में वापसी पर खुशी भी जतायी। उन्होंने कहा कि टेस्ट में खेलना अच्छा अनुभव है। आपको इसके साथ अपनी लय बनाये रखनी होती है इसके साथ ही फिट रहना पड़ता है। मैं इसपर काम कर रहा है। आपको इतना फिट होना पड़ता है कि रोज 15-20 ओवर डाल सकें।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:14 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+