कोहली ने क्यों कहा... छक्का 60 मीटर का हो या 90 मीटर का, रन 6 ही मिलते हैं?
नई दिल्ली। टीम इंडिया के जगमगाते सितारे विराट कोहली का खेल मैच दर मैच निखरता जा रहा है, मोहाली वनडे में कोहली ने अपने करियर का 26वां शतक जड़ा है। कोहली ने अपने खेल से आज केवल इंडिया को ही नहीं बल्कि इंडिया के बाहर भी लोगों को अपना मुरीद बना लिया है। इसी कारण लोग आज कोहली के बारे में हर बात जानना चाहते हैं।
मसलन कोहली क्या खाते हैं, क्या पहनते हैं, क्या उनकी लाइफस्टाइल है क्योंकि भले ही लोग खेल में उनकी कॉपी ना कर पाए उनकी फिटनेस और लुक की कॉपी तो कर पाए, जिसके बारे में कुछ वक्त पहले विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में खुलकर चर्चा की थी।
कोहली ने कहा था कि साल 2009 के बाद उनके अंदर काफी बदलाव आया है, उनकी सोच बदली है और वो अब कड़े फैसले लेने में भी पीछे नहीं हटते है। मेरे आलोचकों ने मुझे सिखाया कि आक्रामक स्वभाव से नहीं बल्कि खेल से बनो जिससे लोग सिर्फ और सिर्फ तुम्हारे खेल के बारे में बात करें ना कि दूसरी चीजों के बारे में।
और मुझे लगता है कि मेरे ये कोशिश अब रंग ला रही है क्योंकि मैं अब जहां जाता हूं तो लोग मुझसे मेरे खेल के ही बारे में बातें करते हैं। इतने दिनों में मैंने सिर्फ ये ही चीजें सीखी हैं कि आपको धैर्यपूर्वक अब खेलना है क्योंकि जब आप देश के लिए खेल रहे होते हैं तो आपके साथ वतन का नाम जुड़ा होता है इसलिए मैं अब बड़े शॉट्स पहले नहीं लगााता हूं।
क्योंकि मुझे ये समझ आ गया है कि आप छक्का 60 मीटर का मारे या 90 मीटर का, रन 6 ही मिलते हैं इसलिए हमारे लिए जीतना जरूरी है, क्योंकि मैच के बाद सभी बोलते हैं कि इंडिया जीती या इंडिया हारी, ना कि कोहली जीता या हारा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications


