Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

विराट के लिए अनुष्का को कोसने वालों को अब गावस्कर ने 'frustros' कहा

नई दिल्ली। विराट कोहली और अनु्ष्का प्रकरण में अब पूर्व कैप्टन और जांबाज क्रिकेट प्लेयर सुनील गावस्कर उर्फ सनी कूद पड़े हैं। विराट के इन दिनों बड़े फैन सुनील गावस्कर ने भी विराट के खेल को लेकर अनुष्का शर्मा को टारगेट करने वालों को जमकर फटकार लगाई है और उन्हें 'frustros' यानी हताश-निराश इंसान कहा है।

मान जाओ अनुष्का क्योंकि कोहली पर मरने वाली आ गयी है इंडिया?

गावस्कर ने कहा कि अनुष्का को लेकर जो ऊंट-पटांग टिप्पणी करते हैं वो अपनी रीयल लाइफ में प्यार से वंचित रहते हैं इस कारण वो दूसरों के प्यार और लाइफ पर छींटा-कशीं करते हैं।

कंदील जैसे बहुतों ने विराट को कहा है I Love You, जानिए पूरी लिस्ट

सुनील गावस्कर ने एनडीटीवी इंडिया से बात करते हुए कहा कि मुझे नहीं पता कि इस समय दोनों के रिलेशनशिप किस स्तर का है लेकिन इसमें कोई शक नहीं कि दोनों साथ में काफी प्यारे लगते हैं।

गावस्कर ने अनुष्का की जमकर तारीफ

अनु्ष्का बहुत प्यारी और समझदार लड़की है, वो खुद भी एक स्टेबलिश और सक्सेसफूल अभिनेत्री है इसलिए उसे विराट की और विराट के खेल की अहमियत पता है, उसके साथ होने का असर विराट के खेल पर सकारात्मक रूप से पड़ा है, ये तो कोहली के खेल से ही आप समझ गये होंगे इसलिए विराट के खेल के लिए अनुष्का को टारगेट करने वाले लोग मूर्ख हैं।

विराट ने किया था ट्वीट..शर्म करो

मालूम हो कि गावस्कर का यह बयान विराट कोहली के उस ट्वीट के बाद आया है जिसमें उन्होंने कहा था कि अनुष्का पर बेहिसाब तंज कसने वाले लोग शर्म करें। कुछ तो रहम दिखाओ। उन्होंने (अनुष्का) हमेशा मुझे सकारात्मकता दी है।

Story first published: Monday, November 13, 2017, 11:13 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+