Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

आईपीएल: खिलाड़ियों की बोली जनवरी में

आईपीएल की गर्वनिंग काउंसिल ने कहा है कि चौथे सीज़न के लिए खिलाड़ियों की बोली अगले साल आठ और नौ जनवरी को मुंबई में लगेगी.

मुंबई में हुई बैठक में आईपील सीज़न 2011 से जुड़े मुद्दे पर चर्चा हुई.आईपीएल सीज़न-4 की शुरुआत आठ अप्रैल 2011 को होगी और ये 22 मई को ख़त्म होगा.

उदघाटन समारोह सात अप्रैल 2011 को आयोजित किया जाएगा. इस दौरान कुल 60 मैच खेले जाएँगे जिसमें आठ टीमें हिस्सा लेंगी.

सेमीफ़ाइनल के फ़ॉर्मेट में थोड़ा बदलाव किया गया है. दोनों टॉप टीमें पहले सेमीफ़ाइनल में भिड़ेंगी जबकि तीसरे और चौथे नंबर की टीमें दूसरे सेमीफ़ाइनल में भिड़ेंगी.

इस बीच कोच्चि टीम के भविष्य का फ़ैसला 27 नवंबर को होगा.बीसीसीआई ने इंडियन प्रीमियर लीग की कोच्चि टीम को अंदरूनी मसले निबटाने के लिए अंतिम तौर पर 30 दिनों का नोटिस दिया हुआ है.

कोच्चि फ़्रेंचाइज़ी के सभी शेयरधारकों को आपसी मतभेद सुलझाककर एक कंपनी बनानी है जो फ़्रेंचाइज़ी की ओर से सभी अधिकार रखेगी.

अगर निश्चित समयावधि में कोच्चि की टीम ने सारे मसले नहीं सुलझाए तो 31वें दिन टीम का कॉन्ट्रैक्ट रद्द हो जाएगा.

राजस्थान रॉयल्स और किंग्स एलेवन पंजाब की टीमों की फ़्रेंचाइज़ी कंपनियों के साथ भी आईपीएल का क़रार ख़त्म कर दिया गया है.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 12:19 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+