For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

एक पारी में 11 रन देकर 10 विकेट लेने वाले इस गेंदबाज ने बनाया अनिल कुंबले जैसा 'रिकॉर्ड'

नई दिल्ली। क्रिकेट के मैदान पर रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए हैं। कई बार ऐसा होता है कि इतिहास खुद को ही दोहराता है। अनिल कुंबले ने साल 1999 का पाकिस्तान के खिलाफ फिरोज शाह कोटला में खेले गए दूसरे टेस्ट में कुंबले में ऐसा कारनामा किया कि वह क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया। कुंबले के इस रिकॉर्ड को एक बार फिर इस खिलाड़ी ने दोहराया है।

रेक्स का कमाल:

रेक्स का कमाल:

भारत में अंडर-19 खिलाड़ियों के लिए खेली जा रही कूच बेहार ट्रॉफी के एक मैच में मणिपुर के लिए खेलते हुए रैक्स राजकुमार एक पारी में पूरे के पूरे 10 विकेट लेकर कमाल कर दिया। 18 वर्षीय इस मध्यम गति के गेंदबाज़ ने अरुणाचल प्रदेश की पूरी टीम को सिर्फ 11 रन देकर 10 विकेट हासिल करते हुए समेट दिया। राजकुमार ने 9.5 ओवर की गेंदबाज़ी की और इस दौरान उन्होंने 6 ओवर तो मेडन ही फेंक दिए।

इस पहले सिदक सिंह के नाम रिकॉर्ड:

इस पहले सिदक सिंह के नाम रिकॉर्ड:

मुंबई के 19 साल के लेफ्ट आर्म स्पिनर सिदक सिंह ने ने पुडुचेरी के लिए कर्नल सीके नायडू अंडर-23 टूर्नामेंट में खेलते हुए मणिपुर के खिलाफ एक ही पारी में 10 विकेट लिए। इस मैच में सिदक ने 17.5 ओवर फेंकें जिसमें से 7 मेडन ओवर रहे और उन्होंने 31 रन खर्च कर 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। सिदक की तूफानी गेंदबाजी के सामने मणिपुर की पूरी टीम 71 रन के स्कोर पर सिमट गई।

कुंबले से पहले इनके नाम रहा है रिकॉर्ड:

कुंबले से पहले इनके नाम रहा है रिकॉर्ड:

कुंबले से पहले ये इस रिकॉर्ड प्रदर्शन का तमगा इंग्लैंड के स्पिनर जिम लेकर ने भी 1956 हासिल किया था। एशेज सीरीज के चौथे टेस्ट में इस बॉलर ने पहली पारी में 37 रन देकर 9 और फिर दूसरी पारी में 53 रन देकर 10 विकेट लिए थे। एक मैच में उन्होंने कुल 19 विकेट अपने नाम किए थे।

Story first published: Wednesday, December 12, 2018, 15:41 [IST]
Other articles published on Dec 12, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+