सचिन ने मुश्किल विकेट पर संभलकर बल्लेबाजी की, जबकि चौथी पारी में 240 रनों का स्कोर आसान नहीं माना जा रहा था। मैच के बाद सचिन ने कहा कि यह एक चुनौतीपूर्ण पिच थी, जिस पर रन बनाना आसान नहीं था। उन्होने दर्शकों के प्रति दो दशकों तक प्यार और समर्थन देने के लिए आाभार जताया। 4 नवंबर से प्रारम्भ होने वाली वेस्टइंडीज सीरीज के बारे मे सचिन ने कहा कि कैरेबियाई टीम मजबूत है और सीरीज चुनौती पूर्ण होगी।
सचिन 4 अगस्त से प्रारम्भ होने वाले अपने 199वें टेस्ट मैच को कोलकाता के ईडेन गार्डेन मैदान पर खेलेंगे, वहीं अंतिम मैच अपने गृहमैदान मुंबई में खेलेंगे, जिसे लेकर बीसीसीआई ने खास तैयारियां की हैं। सचिन ने लहिली की मुश्किल पिच पर अच्छी बल्लेबाजी की, उनके प्रशंसकों को उम्मीद है कि वह अपने अंतिम मैच में शतक लगाकर क्रिकेट को अलविदा कहेंगे।