ICC अवॉर्ड की घोषणाः ICC क्रिकेटर ऑफ द इयर बनीं क्रिकेट सुंदरी एलिस पैरी
नई दिल्ली। आईसीसी ने गुरुवार को अवॉर्ड की घोषणा कर दी। ऑस्ट्रेलिया की खूबसूरत आलराउंडर एलिस पैरी ने आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के रूप में पहला राशेल हेयॉफ फ्लिंट अवॉर्ड जीता है। ऑस्ट्रेलिया की स्पोर्ट्सवुमेन कहलाने वाली एलिस पैरी ऑलराउंडर क्रिकेटर हैं। एलिस ऑस्ट्रेलिया की ऐसी इकलौती महिला खिलाड़ी हैं, जिन्होंने दो स्पोर्ट्स के वर्ल्ड कप में हिस्सा लिया है।
Congratulations to our winners! 🏆
— ICC (@ICC) December 21, 2017
You can read more about the ICC Awards here: https://t.co/7mfuC6LbC6 - and stay tuned, because we will soon be revealing the Women's ODI and T20I Teams of the Year! pic.twitter.com/VI23s8Vs4H
2007 में डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करने वाली एलिस पैरी के लिए ये पहला आईसीसी अवॉर्ड है। एलिस ऑस्ट्रेलिया की सबसे कम उम्र में डेब्यू करने वाली महिला खिलाड़ी हैं। यह पुरस्कार क्रिकेट के महान व्यक्तित्व हेयॉफ फ्लिंट की याद में दिया जाता है। हेयॉफ फ्लिंट विश्व कप विजेता और आईसीसी क्रिकेट हॉल ऑफ फेम भी रह चुके हैं। इनका निधन जनवरी 2017 में 77 वर्ष की उम्र में हुआ था।
Congratulations to @AmySatterthwait who has been named ICC Women's ODI Player of the Year 🏆
— ICC (@ICC) December 21, 2017
In the voting period, Satterthwaite scored 1,183 runs in 24 ODIs at an average of 84.5 with four centuries and five half-centuries, and also took 20 wickets. pic.twitter.com/UlylCP78b2

तीसरे नंबर पर रहीं हरमनप्रीत कौरा
वोटिंग पीरियड्स के समय तक 27 वर्षीय ऑलराउंडर एलिस पैरी सिडनी में एशेज मैच के दौरान नाबाद 213 बनाए थे। इसके अलावा उन्होंने 3 विकेट भी अपने नाम किए। 19 मैचों में पैरी ने 905 रन और 22 विकेट झटके। उन्होंने 4 टी20 इंटरनेशनल मैचों में 28 रनों के अलावा 4 विकेट भी झटके थे। वोटिंग के दौरान न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट और भारत की हरमनप्रीत कौर क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।

एमी सैटरथवेट ने आईसीसी महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया
एलिस पैरी के अलावा न्यूजीलैंड की एमी सैटरथवेट ने आईसीसी महिला वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड अपने नाम किया। जबकि पेरी की टीम-मेट बेथ मूनी ने आईसीसी महिला टी 20 आई प्लेयर ऑफ द ईयर और आईसीसी महिला इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर पुरस्कार जीता है। सैटरथवेट आईसीएसीसी पुरस्कार जीतने वाली न्यूजीलैंड की दूसरी महिला खिलाड़ी हैं। पहली सुजी बेट्स थीं। वोटिंग की समय तक सैटरथवेट ने 24 एकदिवसीय मैचों में 84.5 के औसत से 4 शतक और पांच अर्धशतकों के साथ 1,183 रन बनाए और 20 विकेट लिए। उन्होंने पेरी और इंग्लैंड की एलेक्स हार्टले की चुनौती को हराया, जो क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहीं।
|
ऑस्ट्रेलिया की बेथ मूनी बनीं टी20 प्लेयर ऑफ द इयर और आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द इयर
मूनी ने टी-20 के टॉप खिलाड़ी के रूप में 255 रन बनाए, जिसमें सात मैचों में 138.5 की स्ट्राइक रेट थी, जबकि उन्होंने 14 एकदिवसीय मैचों में 492 रन बनाए। एक एशेज टेस्ट में उन्होंने 27 रन बनाए। आईसीसी इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर के लिए योग्यता मानदंड यह था कि खिलाड़ी को 26 वर्ष से कम उम्र का होना चाहिए और इस प्रदर्शन से पहले छह एकदिवसीय और 10 टी20 इंटरनेशनल से अधिक मैच नहीं खेला हो।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
