आयरलैंड के खिलाफ रोमांचक जीत में 11वें नंबर पर शेल्डन कॉटरेल ने रचा इतिहास
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज शेल्डन कॉटरेल ने गुरुवार को आयरलैंड के खिलाफ हुए रोमांचक मुकाबले में अपनी टीम में जीत में बढ़िया भूमिका अदा की। उन्होंने रनों का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम को छक्का मारकर जीत दिलाई और यह मैच की दूसरी अंतिम गेंद थी। कॉटरेल के छक्के की बदौलत विंडीज टीम को 1 विकेट की करीबी जीत में मदद मिली।
विंडीज और आयरलैंड के बीच यह मैच किंग्स्टन ओवल, ब्रिजटाउन बारबाडोस में हो रहा था। इसके साथ ही कॉटरेल दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिसने 11वें नंबर पर छक्का मारकर अपनी टीम को जीत दिलाई। कॉटरेल 7 रन बनाकर नाबाद लौटे।
|
कॉटरेल ने छक्का मारकर दिलाई जीत
मजेदार बात यह है कि वेस्टइंडीज के रन चेज के अंतिम ओवर में कोटरेल दो बार रन आउट के प्रयासों से बच गए। विंडीज को इस मुकाबले में जीत के लिए 238 का लक्ष्य मिला था जिसका पीछा करते हुए, शीर्ष क्रम ध्वस्त हो गया था। निकोलस पूरन और कप्तान कीरोन पोलार्ड के बीच पांचवें विकेट की साझेदारी ने उन्हें खेल में वापस लाने में मदद की, लेकिन जब उन्हें रन आउट किया गया तो टीम का फिर बुरा हाल हो गया। पूरन ने अर्धशतक बनाया, जबकि पोलार्ड ने 32 गेंदों पर 40 रन बनाए।
|
11वें नंबर पर बैटिंग करते हुए रचा इतिहास
हालांकि यह निचला क्रम था जिसने अपना काम पूरा किया। हेडन वॉल्श 67 गेंदों में 46 रन बनाकर नाबाद रहे, उन्होंने ख्री पियरे (18) और अल्जाररी जोसेफ (16) के योगदान के साथ टीम को चेज में बनाए रखा।
IND vs SL: अंतिम मुकाबले में जानिए कैसा रहेगा मौसम और पिच का मिजाज
वहीं सिमी सिंह आयरलैंड के लिए सबसे सफल गेंदबाज थे जिन्होंने 48 रन देकर तीन विकेट लिए। एंडी मैकब्रिन और बैरी मैकार्थी ने दो-दो विकेट लिए। बॉयड रैंकिन ने एक किफायती स्पैल भी फेंका। हालांकि, मार्क अडायर और गैरेथ डेलानी गेंदबाजी आक्रमण में कमजोर कड़ी साबित हुए।
|
1 विकेट से जीत में जोसेफ 'मैन ऑफ द मैच'
इससे पहले आइरिश कप्तान एंड्रयू बालबर्नी ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी चुनी। एक बार फिर से यूसुफ ने अपने 10 ओवरों में 32 रन देकर चार विकेट लिए, ये वही आँकड़े हैं जो उन्होंने तीन-एकदिवसीय श्रृंखला के पहले वनडे में लिए थे। आयरलैंड की तरफ से सलामी बल्लेबाज पॉल स्टर्लिंग ने सबसे अधिक 79 गेंदों पर 63 रन बनाए।
विंडीज की ओर से अल्जारी जोसेफ ने शानदारी गेंदबाजी की और वे मैन ऑफ द मैच भी रहे। मैच के बाद जोसेफ ने कहा, "विकेट पहले मैच की तुलना में थोड़ा बेहतर था और हम स्कोर तक पहुंचने के लिए समझदारी से बल्लेबाजी करना चाहते थे।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
