ट्वेंटी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम घोषित
विश्व कप के लिए 30 संभावितों का चयन किया गया था। शुक्रवार को चयन समिति के प्रमुख के. श्रीकांत की अध्यक्षता में हुई बैठक में अंतिम रूप से 15 सदस्यों वाली टीम चुनी गई।
महेंद्र सिंह धौनी को इस टीम का कप्तान और वीरेंद्र सहवाग को उपकप्तान नियुक्त किया गया है। दिनेश कार्तिक को अतिरिक्त विकेटकीपर बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल किया गया है।
इसके अलावा टीम में कर्नाटक के तेज गेंदबाज आर. विनय कुमार नया चेहरा होंगे। ईशांत शर्मा, विराट कोहली और शांताकुमारन श्रीसंत को टीम में जगह नहीं मिल सकी है।
टीम इस प्रकार है : महेंद्र सिंह धौनी (कप्तान), वीरेंद्र सहवाग (उपकप्तान), विनय कुमार, पीयूष चावला, आशीष नेहरा, गौतम गंभीर, हरभजन सिंह, जहीर खान, यूसुफ पठान, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, रवींद्र जडेजा, प्रवीण कुमार और युवराज सिंह।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications