For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

पीटर फुल्टन ने छोड़ा न्यूजीलैंड का साथ, अब इस टीम के बने हेड कोच

नई दिल्ली। पीटर फुल्टन ने न्यूजीलैंड के बैटिंग कोच के पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्हें 2019 विश्व कप के बाद न्यूजीलैंड टीम का बैटिंग को चुना गया था। लेकिन वो अब कैंटरबरी टीम के मुख्य कोच बनेंगे। न्यूजीलैंड से साथ छोड़ने का कारण उन्होंने परिवार बताया। उन्होंने परिवार के साथ ज्यादा समय बिताने के लिए उन्होंने ये फैसला लिया है। इस्तीफा देने पर पीटर फुल्टन ने बयान जारी करते हुए कहा कि उनके लिए बहुत सम्मान की बात है कि उन्होंने कीवी टीम में अपनी भूमिका निभाई।

उन्होंने कहा, ''मैं सभी सपोर्ट स्टाफ और खिलाड़ियों का बहुत शुक्रगुजार हूं। मैं अब बैटिंग कोच से हेड कोच बनना चाहता था और अपने परिवार के साथ ज्यादातर समय बिताना चाहता था। इसलिए अब मैंने कैंटरबरी टीम में अपनी भूमिका निभाने का फैसला लिया। यह मेरा होमटाउन भी है और उसकी कोचिंग करना एक शानदार अनुभव रहेगा। इस चीज ने भी मुझे काफी ज्यादा मोटिवेट किया।''

पीटर फुल्टन ने आगे कहा कि कैंटरबरी टीम में कुछ ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं जो आने वाले कुछ समय में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कदम रख सकते हैं और अब मेरा काम है कि मैं उनको आगे ले जाऊं। अगर वो खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने में कामयाब रहते हैं तो फिर मुझे भरोसा हो जाएगा कि कैंटरबरी की टीम सफलता की राह पर आगे बढ़ रही है।

बता दें कि पीटर फुल्टन ने ़ 2004 से लेकर 2014 तक उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेला। अपने करियर में कुल 23 टेस्ट, 49 वनडे और 12 टी20 मुकाबले खेले। 1 अगस्त से वो कैंटरबरी टीम के साथ जुड़ जाएंगे। इससे पहले पीटर फुल्टन एक कैंप का हिस्सा होंगे, जहां 13 जुलाई को न्यूजीलैंड के खिलाफ लॉकडाउन के बाद इकट्ठा होंगे।

Story first published: Thursday, July 2, 2020, 10:47 [IST]
Other articles published on Jul 2, 2020
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+