For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts
 

इंग्लैड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में चोटिल ख्वाजा का स्थान लेगा ये कंगारू खिलाड़ी

नई दिल्ली: पांच बार की विश्व कप चैंपियन ऑस्ट्रेलिया टीम ने इस विश्व कप में भी अभी तक चैंपियन सरीखा जज्बा दिखाया है। इस टीम को 9 लीग मैचों में केवल दो बार ही हार का सामना करना पड़ा। इसमें भी भारत के हाथों मिली हार को छोड़ दिया जाए तो दक्षिण अफ्रीका के साथ कंगारूओं ने कांटे की लड़ाई लड़ी थी। लेकिन इस मैच में ऑस्ट्रेलियाई टीम को उस्मान ख्वाजा के रूप में अपने प्रमुख खिलाड़ी से हाथ धोना पड़ा। ख्वाजा को इस मैच के दौरान ही अचानक हेमस्ट्रिंग में खिंचाव की समस्या आ गई थी और उनको मैदान छोड़ना पड़ा। बाद में ख्वाजा बल्लेबाजी के लिए आए भी लेकिन उनकी चोट ठीक नहीं हो सकी और वे विश्व कप से बाहर हो गए।

इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले से पहले यह कंगारूओं के लिए बड़ा झटका था। इससे टीम की लय जरूर बिगड़ गई है। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने ख्वाजा की जगह पर पीटर हैंड्सकॉम्ब को टीम में जगह दी है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के हेड कोच जस्टिन लैंगर ने इस बात की पुष्टी की है। लैंगर ने कंफर्म किया है कि पीटर हैंड्सकॉम्ब चोटिल ख्वाजा की जगह पर इंग्लैंड के खिलाफ होने वाले सेमीफाइनल मैच में टीम का हिस्सा होंगे। यह मैच गुरुवार को खेला जाएगा। मजेदार बात यह है कि हैंड्सकॉम्ब का यह पहला विश्व कप मैच होगा।

ऐसे में उन पर दबाव कितना होगा इसकी बस कल्पना ही की जा सकती है। वे अचानक टीम हिस्सा बनकर सीधे विश्व कप सेमीफाइनल मैच में शामिल हो रहे हैं। ऊपर से यह मुकाबला इंग्लैंड के खिलाफ है। इस कारण यह अतिरिक्त दबाव का मैच बन गया है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के अन्य खिलाड़ियों मसलन शॉन मार्श, स्टोईनिस और मैक्सवेल को भी चोट का सामना करना पड़ा था। इनमे से मैक्सवेल अपनी चोट से उभर गए थे और वे अभी तक टीम का हिस्सा हैं।

Story first published: Tuesday, July 9, 2019, 22:46 [IST]
Other articles published on Jul 9, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+