विश्व कप कबड्डी से पहले 13 भारतीय खिलाड़ी डोप परीक्षण में असफल
चण्डीगढ़, 29 मार्च (आईएएनएस)। आगामी तीन अप्रैल से पटियाला में शुरू होने वाली विश्व कप कबड्डी प्रतियोगिता से पहले 29 भारतीय खिलाड़ियों में 13 खिलाड़ी डोप परीक्षण में असफल हो गए हैं।
विश्व कप कबड्डी के आयोजकों में एक पंजाब खेल विभाग ने सोमवार को कहा, "20 मार्च को खिलाड़ियों के सैंपल इकट्ठे करके इन्हें राष्ट्रीय डोप परीक्षण प्रयोगशाला (एनडीटीएल) नई दिल्ली में भेज दिया गया था।"
एक अधिकारी ने बताया, "हमने खिलाड़ियों को रिपोर्ट के बारे में जानकारी दे दी है। हम इस रिपोर्ट के निष्कर्षो का पालन करेंगे लेकिन यदि किसी खिलाड़ी को रिपोर्ट पर संदेह हो तो वह किसी अन्य प्रयोगशाला में इसी समय अपना डोप परीक्षण करा सकता है।"
जिन खिलाड़ियों का डोप परीक्षण पॉजिटिव पाया गया है वे प्रतियोगिता में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।
आयोजक समिति के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और अकाली दल के विधायक बिक्रम सिंह मजीठिया ने बताया, "हमने पहले ही खिलाड़ियों को सूचित कर दिया था कि यदि कोई खिलाड़ी नशीली या प्रतिबंधित दवाएं लेते हुए पाया गया तो हम उसे प्रतियोगिता में हिस्सा लेने की अनुमति नहीं देंगे। सभी विदेशी खिलाड़ियों का भी डोप परीक्षण होगा।"
प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली सभी टीमों के खिलाड़ियों के लिए डोप परीक्षण करवाना अनिवार्य है। एनडीटीएल प्रतियोगिता के दौरान भी खिलाड़ियों का सैंपल ले सकती है।
वर्ल्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) की तरफ से एनडीटीएल को मान्यता प्राप्त है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications